वरिष्ठ सैन्य कर्मियों के लिए वृद्धाश्रम बनेंगे
रक्षा मंत्रालय ने अपने वरिष्ठ सैन्य कर्मियों के लिए दो वृद्धाश्रम स्थापित करने की घोषणा की है। इनमें से
[१]एक हरियाणा के पंचकुला में और
[२] दूसरा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में होगा।
यह जानकारी लोकसभा में रक्षा राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने एक लिखित उत्तर में दी।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में 2012 में गठित सचिवों की समिति की सिफारिशों के अनुरूप मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के वर्ष 2006 से पहले के पेंशनरों की न्यूनतम पारिवारिक पेंशन बढ़ा दी है। इसके अलावा सशस्त्र बलों के पेंशनरों के मानसिक अथवा शारीरिक रूप से नि:शक्त पुत्रों/पुत्रियों को उनके विवाह के बाद भी पारिवारिक पेंशन देते रहने का निर्णय लिया गया है।