Ad

यूं पी में ३२ सदस्यीय समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ का गठन

[लखनऊ]कर्नल सत्यवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है इस प्रकोष्ठ में कुल ३२ सदस्य हैं |
यूं पी में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष +मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की 32 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी अनुमोदित कर दी है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री कर्नल सत्यवीर सिंह यादव के साथ कर्नल जयवीर सिंह उपाध्यक्ष, श्री आर0पी0 सिंह राठौर, महासचिव तथा श्री जयदेव सिंह यादव कोषाध्यक्ष नामित किए गए हैं।
समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ में 7 सचिव तथा 20 सदस्य भी मनोनीत है। नामित सचिव है सर्वश्री नायब सूबेदार ताले सिंह, श्रीमती सुनीता त्रिपाठी, राम बहादुर यादव, सुग्रीव सिंह, कैप्टन विजय सिंह घामा, रामराज यादव तथा कैप्टन बालेश्वर सिंह। मो0 रिजवान खॉ को मीडिया प्रभारी नामित किया गया है।