Ad

पँजांब में नागरिक केंद्रित सेवाओं की संख्या 271 से बढ़ कर 327 हुई

(चंडीगढ़)पँजांब में नागरिक केंद्रित सेवाओं की संख्या 271 से बढ़ कर 327 हुई
मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने पाँच नागरिकों को नयी सेवाओं के सर्टिफिकेट सौंपे दिए हैं । इन नयी सेवाओं की शुरुआत से सेवा केन्द्रों में दी जाने वाली नागरिक केंद्रित सेवाओं की संख्या 271 से बढ़ कर 327 हो गई है।
यहाँ अपने कार्यालय में पहले पाँच लाभार्थियों,
मोहाली के धरया अग्रवाल और
लोहगढ़ के नीरज कुमार (दोनों लर्निंग लायसेंस),
माजरी के आशु जलाल (रिहायशी प्रमाण -पत्र),
खरड़ के इन्दरप्रीत सिंह और
माजरी के रमनदीप राठौर (दोनों मैरिज सर्टिफिकेट) को सर्टिफिकेट सौंपते हुये मुख्य सचिव ने कहा कि नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में और पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए सेवा केन्द्रों में 56 नयी सेवाओं शामिल की गई हैं।
श्रीमती महाजन ने कहा कि सार्वजनिक सेवा प्रदान करने की प्रणाली में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और जवाबदेही यकीनी बनाई जायेगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशासनिक सुधार के अंतर्गत लोगों की सुविधा के लिए ऐसी प्रणाली विकसित करने वाला पंजाब देश का एकमात्र राज्य है।
इस अवसर पर प्रशासनिक सुधारों विभाग के डायरैक्टर श्री परमिन्दर पाल सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।