Ad

प्रतीक चिहों के कार्टूनों की सोशल साईट्स पर आ गई बाड़

प्रतीक चिहों के कार्टूनों की सोशल साईट्स पर आ गई बाड़
प्रतीक चिन्हों का कार्टून बनाने वाले असीम त्रिवेदी को देश द्रोही करार देकर सरकार ने लगता है कि बैठे बिठाए आफत मौल ले ली है| असीम को गिरफ्तार करके विरोध का एक नया रास्ता दिखा दिया है लोगों को पता चल गया है कि अब प्रतीक चिन्हों के माध्यम से भी सरकार का विरोध किया जा सकता है सरकार को परेशानी में डाला जा सकता है|क्योंकि अब सोशल साईट्स पर रोजाना प्रतीक चिन्हों के माध्यम से नेताओं के कार्टून डाउन लोड किये जा रहे हैं| फेस बुक पर ही रोज़ाना अशोक स्तम्भ के तीन शेरो के स्थान पर कोई न कोई नई नेताओं की तिकड़ी आ रही है| बेशक सूचना एवं प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी +कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी और महाराष्ट्रा के गृह मंत्री एन सी पी कोटे के आर आर पाटिल ने भी अपने तरीके से असीम की गिरफ्तारी के सवाल पर अपना पल्ला झाड लिया है| लेकिन आज ईन्डिया अगेंस्ट करप्शन के अरविन्द केजरीवाल ने इस ज्वलंत मुद्दे को भुनाते हुए महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दे दी है की अगर इस सपाट के अंत तक असीम के ऊपर लगाये आरोप वापिस नहीं लिए गए तो मुम्बई जेल के बाहर धरना होगा |
अगर ऐसा हो गया तो ये कार्टूनिस्ट भी कहने लग जायेंगे में असीम में असीम में असीम Permalink: http://jamosnews.com/?p=3407