Ad

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस से मधुमेह जैसे राजरोग के विरुद्ध अभियान

[नई दिल्ली]राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस से मधुमेह जैसे राजरोग के विरुद्ध अभियान
28 अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा
इस राष्ट्रीय दिवस से आयुर्वेद के माध्यम से मिशन मधुमेह” की शुरूआत की जाएगी |
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा 28 अक्टूबर 2016 को ”आयुर्वेद के माध्यम से रोकथाम और मधुमेह के नियंत्रण” पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का दिल्ली में आयोजन किया जाएगा
डॉ जितेन्द्र सिंह इस समारोह का उद्घाटन करेंगे और आयुष मंत्री श्रीपद नाइक इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
केंद्र सरकार ने धनवंतरि जयंती के दिन प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाने का निर्णय लिया है।