Ad

अमेरिका में भारतीय कन्या दिवस :नवरात्र पूजन के लिए कन्यायों का महत्व :

अमेरिका में नवरात्र पूजन के लिए कन्यायों का महत्व

अमेरिका में नवरात्र पूजन के लिए कन्यायों का महत्व

अमेरिका में आज भारतीय घरों में कन्या दिवस का आयोजन हुआ जिसे देख कर बेहद प्रसन्नता हुई|बेशक अन्तराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के हित में महिला दिवस मनाया जाता है लेकिन भारतीय संस्कृति में ही कन्यायों तक की पूजा की जाती है| इसी संस्कृति का प्रत्येक वर्ष श्रद्धाभाव से पालन किया जाता है|यह भारतीयों की डी एन ऐ में रचा बसा है|इसीलिए भारत से दूर रह कर भी कन्या पूजन का चलन आज भी जीवित है| अमेरिका में यदपि कन्यायों को एकत्रित करना +उन्हें इस पूजन में शामल करना+यहाँ तक की प्रसाद का भोग लगवाना भी आसान नहीं है इसीलिए श्र्धालू जन सबकी सुविधाओं के अनुसार अपने इस उद्देश्य को प्राप्त कर ही लेते हैं| इस बीच अनेकों परिपाटियो का पालन त्यागना पड़ता है|ऐसे ही एक आयोजन में मुझे आज अमेरिका के न्यू मेक्सिको राज्य के अल्ब्क्रुकी में देखने का सौभाग्य मिला| चैत्र शुक्ल नवरात्र विक्रमी संवत २०७० में भीयहाँ श्रधालुओं ने व्रत धारण करके पूजन किया || और अष्ठमी पूजी |प्रस्तुत हैं कन्या पूजन के कुछ अंश