Ad

भूतपूर्व सैनिक रैली के दूसरे दिन बाईक सवारों ने हौसलों की उडान का हैरत अंगेज प्रदर्शन किया

भूतपूर्व सैनिक रैली के दूसरे दिन बाईक सवारों ने हौसलों की उडान का हैरत अंगेज प्रदर्शन किया

भूतपूर्व सैनिक रैली के दूसरे दिन बाईक सवारों ने हौसलों की उडान का हैरत अंगेज प्रदर्शन किया

एतिहासिक माल रोड स्थित सेना के कुलवंत सिंह स्टेडियम में १५ मार्च शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय भूतपूर्व सैनिक रैली के दूसरे दिन आज शनिवार को जवानो ने अपने हौसलों की उडान का हेरत अंगेज प्रदर्शन किया| इस अवसर पर बाईक सवारों के करतब देख कर सभी अचंभित हुए तो पैराशूट खोल कर नीचे उतरने वाले भी तालियाँ बटोरते रहे| बीते दिन इसमें सेना के जवानो की वीरता और देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले वीरों की स्मृति में उनके परिजनों को सम्मान दिया गया | 47 महिलाओं को वीर नारी पुरस्कार दिया गया। इसमें से 21 लोगों के अपनों ने भारत पाक युद्ध में शहादत दी है| छह पूर्व विकलांग और ११ आर्थिक रूप से पिछड़े सनिकों को सम्मानित किया गया|
वीर नारियों को स्टेशन कमांडर की मेजर जनरल वी के यादव की पत्‍‌नी पूनम यादव एवं आरवीसी कमांडेंट की पत्‍‌नी ने सम्मानित किया। अंत में सेना की परंपरा के अनुसार बड़ा खाना हुआ|यूं बी एरिया कमांडर जी ओ सी लेफ्टी.जनरल एन एस बावा ने पूर्व सैनिको को सम्मानित किया और प्रेस को संबोधित भी किया |