Ad

शतरंज में विश्व के नाथ”ताज”बचा भी लेते तो क्रिकेटरों के रिसर्वेशन के चलते कौन सा भारत रत्न का आनंद मिल जाता

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

दुखीशतरंजी

ओये झल्लेया ये तो बहुत बुरा हो गया |हसाडे शतरंज में पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथ आनंद के सर से अपने ही देश और प्रदेश [चेन्नैई]में नार्वे से आया कार्लसन नामक लड़का ताज छीन ले गया |कल के इस लडके ने हसाडे आनंद को दसों बाजियों में से एक बाजी भी जीतने नहीं दी |

झल्ला

ओये भापा जी अगर आपके शतरंज में विश्व के नाथ अगर अपना ताज बरक़रार भी रख लेते तो आप लोगों ने कौन सा उनको भारत रत्न का आनंद दे देना था |भारत रत्न पर तो क्रिकेटरों का रिसर्वेशन है | झल्ले विचारानुसार विश्वनाथ आनंद बाजी खेलते हुए भारत रत्न नहीं मिलने के गम में डूबे हुए होंगे तभी उनसे एक के बाद एक गलती होती चली गई |