Ad

Tag: अमरनाथ की धोने पर टिपण्णी सत्य हुई

आस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह हरा कर धोनी पर अमरनाथ की टिपण्णी को सही ठहराया

शुक्रवार को टी20 चैम्पियनशिप के सुपर आठ ग्रुप के दूसरे मैच में कोलम्बो में आस्ट्रेलिया ने धोनी के सिफारिशी धुरंधरों को बुरी तरह परास्त किया इससे धोनी पर लगाये गए मोहिन्द्र अमरनाथ के प्रश्न चिन्ह और बड़ा हो गया है| कंगारूओं ने भारत को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। बैटिंग, बॉलिंग और फिल्डिंग तीनों ही चीजों में टीम इंडिया ने खराब प्रदर्शन किया। सहवाग को ना खिलाकर पांच बॉलरों के साथ उतरी टीम इंडिया ने ना तो शानदार बल्लेबाजी की और ना ही उसके गेंदबाज कुछ कमाल दिखा पाये। यहाँ तक कि मिस्टर भरोसे मंद बनाते जा रहे विराट कोहली भी केवल १५ रन पर ही सिमट गए| छक्के चौकों के लिए मशहूर युवराज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए|
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की ओर से केवल इरफान पठान (31) और सुरेश रैना (26) ने ही संतोषजनक प्रदर्शन किया। पूरी टीम ने निर्धारित ओवर में 140 रन बनाये और कंगारूओं को 141 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया ने शानदार शुरूआत की। शेन वाटसन के शानदार खेल से आस्ट्रेलिया को आसानी से जीत दिला दी।गेंदबाज भी वॉटसन ही रहे। उन्होंने तीन विकेट झटके। कुमिंस को दो एवं स्टार्क को एक विकेट मिला
हालांकि बारिश ने भी धोनी की खिलाडिओं में चयन के लिए हट धर्मिता को धो डालने में मदद की बारिश के बाद पिच पर नमी हो गयी जिसके कारण विकेट एकदम सपाट हो गया जो कि भारतीय गेदबाजों के लिए नुकसानदेह साबित हुआ। कुल मिलाकर भारत का प्रदर्शन औसत से भी खराब रहा।
अब भारत के लिए दो मैच जीतना बेहद जरूरी है। धोनी की टीम को अपने अगले मैच में 30 सितंबर को पाकिस्तान का सामना करना है जबकि आस्ट्रेलिया को इसी दिन दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है। आस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ सुपर आठ में दो अंक के साथ अंकतालिका में भारत से ऊपर उठ गया है|अहम की लड़ाई के कारण वीरेंद्र सहवाग को मैच से बाहर करने वाले धौनी असफल बल्लेबाज रोहित शर्मा को जबरदस्ती अंतिम-11 में सजा कर रखा गया है| अधिकाँश असफल रहने वाले रोहित आज भी एक रन बनाकर आउट हुए। यही नहीं धौनी ने रविचंद्रन अश्रि्वन को खिलाने के लिए टीम में तीन गेंदबाजों को जगह दी। तीनों स्पिनर मिलकर भी एक विकेट नहीं हासिल कर सके कप्तान धौनी

आस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह हरा कर धोनी पर अमरनाथ की टिपण्णी को सही ठहराया

खुद भी 15 के निजी योग पर कमिंस की गेंद पर जॉर्ज बेली के हाथों लपके गए।