Ad

Tag: अवैतनिक वन्य जीव प्रतिपालकों की न्युक्ति

वन्य जीव अगर किसी की फसल को नुकसान पहुंचाएंगे तो प्रदेश सरकार एक माह में मुआवजा देगी

[लखनऊ ]वन्य जीव अगर किसी की फसल को नुकसान पहुंचाएंगे तो प्रदेश सरकार एक माह में मुआवजा देने पर विचार कर रही है|उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य वन जीव बोर्ड की चौथी बैठक में यह निर्णय लिया गया|
इस बैठक में अवैतनिक वन्य जीव प्रतिपालकों की न्युक्ति के साथ ही वन्य जीवों द्वारा जन हानि की दशा में कृषक दुर्घटना बीमा यौजना के अनुरूप मुआवजा दिए जाने पर भी विचार करने का निर्णय लिया गया |बैठक में राज्य मंत्री जंतु उद्धान डॉ शिव प्रताप यादव+प्रमुख सचिव राकेश गर्ग+वी एन गर्ग+आदि की उपस्थिति में १५ प्रस्तावों पर संतुति प्रदान की गई|