Ad

Tag: आर जी [कन्या] डिग्री कालेज

सफाई कर्मियों ने नरक चतुर्थी के त्यौहार पर महानगर को नरक बनाने की चेतावनी दी

मेरठ के विजय नगर में आज सफाई कर्मियों ने आर जी डिग्री[कन्या] कालेज के सामने कूडा कचरा डाल कर ट्रैफिक जाम कर दिया|एक सफाई कर्मी की पिटाई के विरोध स्वरुप यह हुआ |महानगर में आज त्यौहार के दिन भी कहीं कचरा नहीं उठा|मार पीट के आरोपी के घर पर मरे हुए चूहे लटका कर और उसकी गिरफ्तारी की मांग के साथ प्रतिशोध लिया| और दीपावली के त्यौहार पर महानगर को कचरे के खत्ते में तब्दील करने की चेतावनी भी दी|
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय नगर में सुभाष सफाई कर रहा था उस समय डेयरी संचालक दीपक से कुछ कहा सुनी हो गई|इस बीच सुभाष के साथ मार पीट के आरोप भी लगाए गए हैं|ईसके बाद सुभाष ने अन्य कर्मचारी साथियों को सूचित किया तो रोष फ़ैल गया |दीपक के घर के साथ ही आर जी [कन्या] डिग्री कालेज के सामने भी कूडा डाल दिया गया| प्रशासन और जन

सफाई कर्मियों ने नरक चतुर्थी के त्यौहार पर महानगर को नरक बनाने की चेतावनी दी

प्रतिनिधि इस समस्या के सामने बौने साबित हुए | शाम तक दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए पोलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रयास रत थे|