Ad

Tag: ऍफ़ डी आई की परिभाषा

राहुल गांधी ने राजनीति की सफाई के लिए पंजाब के युवाओं को राजनीती का पाठ पढाया

कांग्रेस के युवा महासचिव राहुल गांधी ने आज चण्डीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों को युवाओं को राजनीती की सफाई के लिए राजनीती में आने के लिए प्रेरित किया|

युवा शक्ति

युवाओं को एम् पी =एम् एल ऐ आदि बनने का मन्त्र देते हुए उन्होंने कहा कि पहले एन एस यू आई के सदस्य बन कर यूथ कांग्रेस में जाइये वहां चुनाव लड़ कर कांग्रेस में आईये और चुनाव लड़ कर एम् पी एम् एल ऐ बनिए|राहुल गांधी ने युवाओं की नब्ज़ पर हाथ रख कर उन्हें प्रोत्साहित करती हुए कहा कि बीसवीं सदी में कच्चे तेल के मालिक साउदी अरब विश्व का लीडर था मगर इस २१वी सदी की उम्मीद भारत है और भारत की शक्ति युवाओं में हैं|राजनीती को साफ कीजिये और खुद राजनीती में आईये
|

राहुल गांधी ने राजनीति की सफाई के लिए पंजाब के युवाओं को राजनीती का पाठ पढाया

महिला सशक्तिकरण

उन्होंने महिलाओं कि प्रग्रती को विकास जोड़ते हुए कहा कि जहां विकास हुआ है वहां महिलायें अपने पैरों पर खडी हुई हैं| इसीलिए पंजाब में भी विकास होना चाहिए |उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि आने वाले १०-१५ सालों में पंजाब की मुख्यमंत्री एक महिला ही बने|

ऍफ़ डी आई

राहुल गांधी ने खुदरा में विदेशी निवेश का विरोध करने वालों को भी आड़े हाथों लिया|उन्होंने ऍफ़ डी आई की सीधी सीधी परिभाषा बताई उन्होंने कह कि ऍफ़ डी आई का मतलब है किसान को सीधा पैसा देना मगर इस पर भी हामारा विरोध किया जा रहा है|विपक्ष खुद तो कुछ करता नहीएँ और जब सरकार कुछ अच्छा करने लगती है तो उसका रास्ता रोका जाता है|

पंजाब सरकार

कांग्रेस महासचिव ने पंजाब सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज यहाँ युवाओं की अनदेखी हो रही है ७०% युवा ड्रग के शिकार हैं| सभी बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया जा रहा |केंद्र से पैसा भेजा जाता है मगर उन यौजनाओं को लागू नहीं किया जाता|| इसीलिए युवाओं को राजनीती में आना होगा|