Ad

Tag: एंनी कोहली भूपेंद्र सिंह हुड्डा

केजरीवाल के खिलाफ रिले रेस चालू है आज एनी कोहली ने विरोध की बैटन संभाली

लगता है अरविन्द केजरीवाल आज कल सभी राजनीतिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनते जा रहे है तभी इन्हें घेरने के लिए रोज नए चेहरे मैदान में उतर रहे हैं| ऐसा प्रतीत हो रहा ही की केजरीवाल को पछाड़ने के लिए कोई रिले रेस चल रही है | रोजाना नए धावक आ रहे हैं और विरोध की बैटन थाम कर दौड़ में शामिल हो रहे है|
केजरीवाल के ही सहयोगी रहे वाई पी सिंह ने मुम्बई में प्रेस कांफ्रेंस करके अरविन्द केजरीवाल पर शरद पवार को बचाने का आरोप मडा\इसके अगले दिन ही कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने २७ प्रश्नों की झाड़ी लगा दी |आज एक और नए खिलाड़ी एनी कोहली ने अपने कुछ समर्थकों के साथ केजरीवाल के ही प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा कर दिया| एनी कोहली नाम की इस अधेड़ महिला ने अचानक जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया। अपने को इंडिया अगेंस्ट करप्शन की पूर्व सदस्य बताने वाली एनी कोहली अपने समर्थकों के साथ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन पर उतारू हो गए। इसको लेकर एनी कोहली और केजरीवाल के बीच तीखी बहस भी हो गई। जोर जोर से बोलने वाली यह महिला प्रश्न कम पूछ रही थी और आरोप स्वरुप भाषण ज्यादा दे रही थी | हालांकि कोहली के बारे में पूछने पर अरविंद ने बताया कि वह उन्हें नहीं जानते।एनी कोहली ने कहा की वह मुम्बई से आई हैं और कल से जंतर मंतर पर केजरीवाल के खिलाफ धरने पर बैठने जा रही हैं|

केजरीवाल के खिलाफ रिले रेस चालू है आज एनी कोहली ने विरोध की बैटन संभाली


इससे पूर्व आज रविवार को सुबह आई ऐ सी के लगभग २०० कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्य मंत्री और श्रीमति सोनिया गाँधी के दामाद राबर्ट वढेरा के दिल्ली स्थित आवासों के सामने प्रदर्शन किया और उनके पुतले भी फूंके|इस अवसर पर पोलिस द्वारा पानी की बौछारें और लाठियां चलाई गई |कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके प्रदर्शन में महिलायें भी थी लेकिन उन पर भी पुरुष पोलिस ने ही लाठियां चलाई | एक महिला कार्यकर्ता को पुरुष पोलिस अधिकारी ने लाठी मार कर घायल कर दिया है|
इसके पश्चात तमाम विरोधों के बावजूद घायलों को अस्पताल से इंडिया अगेंस्ट करप्शन [आइएसी] के कौशांबी स्थित कार्यालय पर लाया गया | यहाँ प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दामाद को बचाने के लिए सरकार असंवेदन शील हो गई है| भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को रोकने व जन लोकपाल की लड़ाई में रोड़े डालने के लिए कांग्रेस व भाजपा आपस में मिल गई हैं। पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराई जाए।हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पुलिस पिटाई से जख्मी हुए करीब आधा दर्जन कार्यकर्ता प्रेस वार्ता में रहे। उन्होंने बताया कि हुड्डा के आवास पर पहुंचे तो वहां पर पुलिस ने डंडे बरसाए और जमकर पिटाई की, जिसमें 70 से अधिक लोग घायल हुए है। इनमें बुजुर्ग भी है। केजरीवाल पुलिस की पिटाई में घायल हुए नवीन और अजय कादियान को भी मीडिया के सामने लाए।
नवीन ने बताया कि उनकी मांग है कि हरियाणा सरकार भूमि अधिग्रहण के मसले पर श्वेत पत्र लाए। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। वहीं इन लोगों का कहना था कि पुलिस का बल प्रयोग बेहद निंदनीय है।