Ad

Tag: किराना में ऍफ़ डी आई का विरोध

सत्ता में आते ही इस नामुराद ऍफ़ डी आई को हम ही खत्म करेंगें

झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक अति उत्साहित सूरज कुंडी भाजपाई

ओये झल्लेया मुबारकां ओये देखा हसाड़े भाजपा के नेताओं का कमाल हरियाणा के विश्व प्रसिद्द कुण्ड में से एक नया सूरज निकाल कर कांग्रेस के सारे किये कराये पर पानी फेर दिया है| हसाड़े वड्डे वड्डे लीडरों ने कह दिया है कि हमने संसद से सड़क तक कौशिश करके देख ली मगर ये मगरूरी सरकार जनता के कल्याण के लिए भी टस से मस नहीं हो रही अब हम सत्ता में आ रहे हैं और इसीलिए सत्ता में आते ही सबसे पहले इस नामुराद देश द्रोही ऍफ़ डी आई को हम ही खत्म कर देंगें|अब देखते हैं कैसे विदेशी आते हैं और हमें खरीदने की कौशिश करते हैं|

झल्ला

वाकई सेठ जी दूर के कौड़ी लाये हो| रामायण काल में पूरे भारत में तीन सूरज कुण्ड बनाए गए थे| यहाँ सूर्य ग्रहण की गणना होती है |शायद इसीलिए आपके कर्नाटकी येदियुरप्पा ने अपनी अनुपस्थिति का ग्रहण लगा दिया है| आप जी हो कि यहाँ से नया सूरज निकालने की भविष्य वाणी कर रहे हो|यहाँ पर अपने ऊपर लगे चुनावे ग्रहण की गणना किया जाना बेहद जरुरी था| खैर उम्मीद पर दुनिया कायम है| सत्ता में आने और चुनावी वादा निभाने में एक शब्दअगर का प्रयोग किया गया है|अब इस बेमुरव्वत अगर की लम्बाई कितनी होगी ये तो राम जी ही बतायेंगें|