Ad

Tag: जर्मनी व्/स संस्कृत

“आप”पार्टी ने भाजपा का विरोध करने के लिए शुरू की संस्कृत भाषा की खिलाफत

आम आदमी पार्टी [आप] ने भाजपा की केंद्र सरकार का विरोध करने के लिए अब संस्कृत भाषा की खिलाफत शुरू की |केंद्रीय विद्यालयों में तीसरी भाषा के रूप में जर्मनी के बजाय संस्कृत भाषा को लागू किये जाने पर कढ़ा एतराज जताते हुए “आप” पार्टी ने इस ५०० के वी के लगभग ७०००० हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है और इस नीति को तत्काल वापिस लिए जाने की मांग की गई है| यूं पी ऐ सरकार के निर्णयों को हड़बड़ी में बदलने का आरोप भी एच आर डी मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी पर लगाया गया है गौरतलब है कि यूं पी ऐ सरकार ने केंद्रीय विद्यालयों में तीसरी भाषा के रूप में चल रह संस्कृत भाषा को हटा कर जर्मनी भाषा की पढ़ाई को लागू किया गया था अब एन डी ऐ सरकार ने इसे पलटते हुए पुनः संस्कृत की पढ़ाई को तीसरी भाषा के रूप में लागू कर दिया है |