Ad

Tag: डाक्टर मुरली मनोहर जोशी+यशवंत सिन्हा

अफजाल गुरु की फांसी, कांग्रेस और भाजपा में ,फ़ुटबाल


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक दुखी भाजपाई

ओये झल्लेया ये कांग्रेसगिरी देख |एक तरफ तो अपराध के बारहवें साल में राजनीतिक लाभ के लिए अफजाल गुरु को फांसी दी फिर झेलम के इस अपराधी को यमुना के शहर की जेल में दफना दिया |उसके बाद सूचना प्रसारण मंत्री लुधियानवी मनीष तिवारी ने इस राष्ट्रीय मुद्दे को हैदराबाद में फ़ुटबाल बना कर हसाडी भाजपा पर ही निशाना साध दिया है और उचारा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे का हमारे द्वारा राजनीतिकरण किया जा रहा है| ओये अपनी गलती छुपाने के लिए अब खुद ही कंधार में आतंकवादी के छोड़ने+ कारगिल और संसद पर हमले जैसे राष्ट्रीय आपदाओं को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने लग गए हैं|

झल्ला

मेरे भोले सेठ जी अब देखो आपजी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर मुरली मनोहर जोशी+यशवंत सिन्हा जैसे हाशिये पर आये नेता गण कहने लगे हैं कि केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के हिंदू आतंकवाद के बयान को दबाने के लिए अफजल ‍गुरु को जल्दबाजी में फांसी दी गई एक साल है चुनाव होने को और शिंदे व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम के बचाव में फांसी का यह वक्त चिन्हित किया है|अब ये तो आप भी मानोगे कि पहाड़ों की तरफ मुह करके चिल्लाने से गूँज पहाड़ों को पर नहीं कर पाती वरन लौट कर अपनी तरफ ही आती है|