Ad

Tag: डी एल ऍफ़ भूमि विवाद

खुली बहस के लिए किसी बॉस को तैयार करलो सभी सवालों का जवाब दे देंगें: अरविन्द केजरीवाल

इंडिया अगेंस्ट करप्शन ने आज अपने स्टाईल में कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह के सवालों के जवाब दे दिए हैं|अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेसी नेताओ को सार्वजनिक बहस की चुनौती दे डाली है जबकि आई ऐ सी ने दिल्ली में राबर्ट वढेरा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुतले फूंक दिए |
बीते दिन दिग्विजय सिंह ने अरविन्द केजरीवाल से २७ सवाल किये थे उनमे कुछ चुभते हुए व्यतिगत भी थे|पहले तो आई ऐ सी के सदस्यों ने इन सवालों का जवाब देने में आनाकानी करते रहे जिससे कांग्रेस और अन्य राजनितिक दलों को मौका मिल गया और स्वाद ले ले कर सवालों के मुद्दे को उठाया जा रहा है|इससे आई ऐ सी का प्रेशर में आना स्वाभाविक ही था |लेकिन अरविन्द केजरीवाल ने अपने एन जी ओ को संकट से निकालते हुए ट्विट किया कि वोह सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं|उन्होंने गेंद को फिरसे कांग्रेस के पाले में डालते हुए दिग्विजय सिंह को उकसाया कि प्रधान मंत्री+श्रीमती सोनिया गाँधी या राहुल गांधी में से किसी एक को तैयार कर ले और जो भी सवाल आई ऐ सी ने पहले पूछे हैं उनका जवाब देदें उसके बाद केजरीवाल भी सारे सवालों के जवाब दे देंगे|केजरीवाल ने आगे बढ़ते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को अपने किसी भी एक बॉस को तैयार[कन्विंस] कर ले और सार्वजनिक बहस करवा ले|

दिग्विजय सिंह के सवालों जवाब देंगें, खुली बहस करा लो : अरविन्द केजरीवाल

इसके अलावा आज सुबह आई ऐ सी के लगभग २०० कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्य मंत्री और श्रीमति सोनिया गाँधी के दामाद राबर्ट वढेरा के दिल्ली स्थित आवासों के सामने प्रदर्शन किया और उनके पुतले भी फूंके|इस अवसर पर पोली द्वारा पानी की बौछारें और लाठियां चलाई गई |कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके प्रदर्शन में महिलायें भी थी लेकिन पर भी पुरुष पोलिस ने ही लाठियां चलाई | एक महिला कार्यकर्ता को पुरुष पोलिस अधिकारी ने लाठी मार कर घायल कर दिया है|
अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए केजरीवाल ने दिग्विजय सिंह के एक विवादास्पद ब्यान को आधार बना कर कांग्रेस और भाजपा में भ्रष्टाचार को लेकर आपसी मिली भगत का आरोप मड दिया |एक चैनल के एंकर करण थापड़के शो में दिग्विजय सिंह ने काफी न नुकर के बाद यह स्वीकार किया कि उनके पास भाजपा के वरिष्ट नेताओं के बेटे और दामादों से सम्बंधित भ्रष्टाचार से जुड़े पर्याप्त सुबूत हैं लेकिन वोह उन्हें[सबूतों]इस्तेमाल नहीं करेंगे|और कांग्रेस कभी भी परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्य नहीं किया है|इसके पीछे कहीं न कहीं विपक्ष और आई ऐ सी द्वारा उठाया जा रहा राबर्ट वढेरा और राहुल गाँधी डी एल ऍफ़ विवाद की पीड़ा भी थी|