Ad

Tag: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस की हडभडाहट में दिग्विजय सिंह की खडखडाहट शुरू हो गई है:केजरीवाल

कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कुछ सवालों के साथ एक पत्र आई ऐ सी के नेता अरविन्द केजरीवाल को लिखा शायद उन्होंने उस पत्र का जवाब तार[टेलीग्राम से आने की आस लगी थी मगर आई ऐ सी वालों ने इस खतोखिताबतमें समय बर्बाद नहीं करते हुए हवा [एयर ]का उपयोग किया और दिग्विजय सिंह को बीमार बताते हुए उनके शीग्र स्वस्थ्य होने की कामना कर डाली|

कांग्रेस की हडभडाहट में दिग्विजय सिंह की खडखडाहट शुरू हो गई है:केजरीवाल

अरविन्द केजरीवाल ने दिग्विजय के पत्र को कांग्रेस की खडखडाहट बताते हुए इसे उत्तर के लायक भी नहीं समझा |केजरीवाल ने ट्विट किया है कि कांग्रेस का अंतिम समय आ गया है तभी हडभडाहट में दिग्विजय सिंह की खडखडाहट शुरू हो गई है|[rattled and baffled]
आई ऐ सी के ही कुमार विसवास[टीचर से कवि और अब पोलिटिकल एक्टिविस्ट] ने तो पी टी आई के माध्यम से एक कदम और आगे जा कर दिग्विजय सिंह को बीमार बता कर उनके शिह्ग्र अच्छा होने कि कामना कर डाली है|गौरतलब है कि कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक पत्र लिख कर अरविन्द केजरीवाल को जर्मनी के निरंकुश शासक हिटलर के समान अहंकारोन्मादी और सत्ता के लिए पागल बताया था जिसकी प्रतिक्रियास्वरूप उलटे दिग्विजय को हे अस्वस्थ्य बताया गया है|

अरविन्द केजरीवाल सच्चे हैं तो गडकरी के साथ खुर्शीद और राबर्ट को भी सलाखें गिनने का मौका देना होगा


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया इंडिया अगेंस्ट करप्शन वालों ने अब की बार तो कमाल ही कर दिया| ओये ये भाजपा वाले अपने आप को लीक से हट कर बेहद इमानदार पार्टी कहते नहीं थकते थे अब की बार अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा के सिरमौर नितिन गडकरी की १०० एकड़ लैंड ग्रैबिंग आदि धांधलियों का पर्दा फाश कर दिया | भाजपा अध्यक्ष खुद उपजाऊ सरकारी जमीन कब्जा कर वहां इंडस्ट्रीज लगा रहे हैं|किसानो को आत्म हत्या के लिए मजबूर कर रहे हैं| पर्यावरण की ऐसी की तैसी कर रहे हैं |इस पर नंगई तो देखो पूरी भाजपा खुल कर नंगी होकर एक तरफ यह मान रही है के हाँ नितिन गडकरी ने जमीन ली है लेकिन उसके साथ ही बेचारे अरविन्द को ब्लैक मेलर भी कह रही है|अब चूँकि | बंगारू लक्ष्मण जेल से बाहर आ गए हैं उन्होंने जेल में जो कोठरी खाली की है उसमे नितिन गडकरी को भी सलाखें गिनने का मौका दे दिया जाना चाहिए|बंगारू लक्ष्मण और गडकरी काण्ड के बाद अब तो इस भाजपा को गंगा जी में डूब ही मरना चाहिए|

अरविन्द केजरीवाल सच्चे हैं तो गडकरी के साथ खुर्शीद और राबर्ट को भी सलाखें गिनने का मौका देना होगा

झल्ला

मेरे चतुर सुजान जी अगर केजरीवाल की बात में दम है और तथ्यों में सच्चाई है तब तो सलमान खुर्शीद और राबर्ट वढेरा के साथ स्वयम प्रधान मंत्री के लिए भी कोठरी रिजर्व होनी चाहिए क्योंकि इससे पहले केजरीवाल ने इन्ही महापुरुषों के सर में दर्द पैदा किया है|लेकिन यह नहीं होगा और वोह भी नहीं होगा क्योंकि अरविन्द जो भाजपा के लिए कहता है आपके लिए वोही सत्य है और आपके लिए जो कहता है भाजपा के लिए केवल वोही सत्य है| देखा नहीं किस तरह राबर्ट वढेरा के लैंड स्कैम के विषय में पूछते ही दिग्विजय सिंह+हरीश रावत जैसे धुरंध्र्रों को भी सांप सूंघने लगा है|उसकी जाँच तो दूर चर्चा करने से भी कतराने लग गए हैं|