Ad

Tag: पूर्व कांग्रेस एमएलए लज्जा राम

युवती की हत्या के आरोपी हिमाचल के विधायक राम कुमार चौधरी ने चंडीगढ़ में सरेंडर किया

हिमाचल |मेरठ|दिल्ली |२३ साल की युवती की हत्या के आरोपी हिमाचल प्रदेश के विधायक राम कुमार चौधरी ने आज चंडीगढ़ में सरेंडर कर दिया| हिमाचल प्रदेश में भाजपा की धूमल सरकार को हटा कर कांग्रेस का परचम फहराने वाले वीरभद्र के विधायक राम कुमार चौधरी सहित चार लोगों पर 23 साल की ज्योति नाम की लड़की की हत्या का आरोप है| इस मामले में काफी समय से फरार चौधरी ने पंचकूला कोर्ट में आज ८ जनवरी को सुबह लगभग साढ़े दस बजे पञ्च कुला की अदालत में सरेंडर किया। इसके बाद सीआइए स्‍टाफ उसे अपने साथ ले गया। ज्योति की हत्या 22 नवंबर को हरियाणा के पंचकुला में हुई थी।

युवती की हत्या के आरोपी हिमाचल के विधायक राम कुमार चौधरी

बताया जा रहा है की काफी समय से विधायक ज्योति के संपर्क में था मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मामले में हरियाणा पुलिस को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया है।
हरियाणा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के फरार विधायक राम कुमार चौधरी के सिर पर इनाम की घोषणा की थी। चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका यहां की एक अदालत में 27 दिसंबर को खारिज हो गई थी। पुलिस ने हिमाचल के संधौली में राम कुमार के घर छापा भी मारा लेकिन आरोपी विधायक वहां से बच निकला।चौधरी की गिरफ्तारी कराने वाले या उसकी सूचना देने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की जा चुकी है ।राम कुमार चौधरी पूर्व कांग्रेस एमएलए लज्जा राम का पुत्र है। कांग्रेस विधायक राम कुमार को आज धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेनी थी। लेकिन पुलिस के पहरे के कारण उन्‍होंने सरेंडर कर दिया।