Ad

Tag: प्रहलादनगर

राष्ट्रीय गणित वर्ष २०१३ में क्रियाकारी प्रदर्श के माध्यम से गणित की बारीकियों को समझाया गया

पूर्व माध्यमिक विद्यालय,प्रहलादनगर में जिला विज्ञान क्लब मेरठ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गणित वर्ष २०१३ में क्रियाकारी प्रदर्श के माध्यम से गणित की बारीकियों को समझाया गया| इस अवसर पर जुफिशा[प्रथम], सबीहा,[सेकण्ड] अरसीबा[थर्ड]के अलावा गणित की मेधावी छात्रा शहरीन+[फातमा कक्षा ६],इलमा [कक्षा 7 ]व नगमा [कक्षा 8 ] को पुरूस्कृत भी किया गया|
इस अवसर पर विशेषज्ञ मतीन अन्सारी ने विभिन्न प्रकार के उपकरणों के माध्यम से गणित के विभिन्न रूपों को समझाया | गणित के सूत्रो को याद करने के लिए उन्हे गीतो के रूप में भी गाया गया।
गीता सचदेवा ने प्रकृति के गणित को भी समझाया।
जिला विज्ञान क्लब,मेरठ के समन्वयक दीपक शर्मा ने प्रतियोगिताओ के विजेताओ को पुरूस्कृत किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी जीवेन्द्र सिंह ऐरी ने सभी को बघाई दी।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माला ने किया।
इस अवसर पर प्रधान अघ्यापिका सुशीला वर्मा,प्रवीन आलिया,नौशाबा परवीन,रेनु चैधरी,खुशनूद बेगम,राहित कुमर,आकाश वर्मा व प्रज्वल कुमार का पुरा सहयोग रहा।