Ad

Tag: बँगला देश में बोद्ध मंदिरों को तौडा

बँगला देश में बौद्ध मंदिरों को जलाया

बांग्लादेश में फेसबुक के एक पोस्ट से उत्तेजित हजारों प्रदर्शनकारियों ने बौद्ध मंदिरों को जला डाला और आस-पड़ोस के इलाकों में लूटपाट की। दंगाइयों के अनुसार बौद्ध धर्म को मानने वाले किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट कर इस्लाम का अपमान किया है।चटगांव के करीब दक्षिण पूर्व के शहर में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अर्धसैनिक बलों को बुलाना पड़ा। यहां मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने 11 बौद्ध मंदिरों को जला डाला और दो अन्य को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि शनिवार आधी रात के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम सड़कों पर उतर आए और मंदिरों और पड़ोस के बौद्ध इलाकों पर हमला कर दिया। इसके कारण स्थानीय अल्पसंख्यक अपने घरो में छिप गए| कम से कम 30 बौद्ध घरों में लूटपाट की गई।
स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और रैलियों और प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है। मौके पर पहुंचे सूचना मंत्री हसनुल हकइनु ने इसे अज्ञात सांप्रदायिक ताकतों की पूर्व नियोजित कार्रवाई बताया है। दूसरी ओर, बौद्धों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शहर में मानव श्रृंखला तैयार की।बौद्ध धर्म शान्ति के लिए स्थापित किया गया था मगर पहले अफगानिस्तान में बोध की विशाल और एतिहासिक मूर्तियों को तौडा गया अब बँगला देश में बौद्ध मंदिरों को जलाया गया |इससे बौद्ध सम्प्रदाय में असंतोष व्याप्त

बँगला देश में बौद्ध मंदिरों का जलाया शहर में मानव श्रृंखला तैयार की।