Ad

Tag: मुस्लिम लेडीज

मुस्लिम महिलाओं को कुरआन और रसूल के बताये मार्ग के प्रति जागरूक करने के लिए ६ अप्रैल को इतजमा होगा

मुस्लिम महिलाओं को कुरआन और रसूल के बताये मार्ग के प्रति जागरूक करने के लिए ६ अप्रैल को इतजमा होगा

मुस्लिम महिलाओं को कुरआन और रसूल के बताये मार्ग के प्रति जागरूक करने के लिए ६ अप्रैल को इतजमा होगा

६ अप्रैल को मुस्लिम महिलाओं का एक महा सम्मलेन[इतजमा] होगा जिसका शीर्षक मेरी बेटी मेरी इज्जत रखा गया है| स्थानीय रेस्टुरेंट [टिमबक टू] में आयोजित एक प्रेस कांफेरेंस में यह जानकारी दी गई|
इस अवसर पर बताया गया कि पवित्र ग्रन्थ कुरआन करीम और नबी हज़रत मोहम्मद[स. ]ने मानव को इस संसार में एक बहतर + सर्व गुनी +पवित्र जीवन गुजरने का रास्ता दिखाया है,लेकिन दुर्भाग्य वश आज इस रास्ते को भुला दिया गया है|इसी कारण समाज में बुराईयाँ आ गई हैं और इस्लाम की परम्परागत जीवन शैली को क्षति पहुंचा रही है| दार अरकम एजुकेशनल सोसाइटी मेरठ की जानिब से होगा|
आज देश में चहुँ और महिलाओं का उत्पीडन हो रहा है|जिससे हाहाकार मचा हुआ है|ऐसे में कौम की माताओं और बेटियों को आवाज दी है कि वोह कुरआन और रसूल के बताये मार्ग पर चल कर पाकीजा और बहतर जिन्दगी गुजरने की जद्दो जहद में शामिल हों|इसके लिए महिलाओं को इस्लामिक संस्कार और तरबियत दी जानी चाहिए|इससे वोह स्वयम समाज में फ़ैल रही अनैतिकता का मुकाबिल कर सकेगी|
इसके प्रति मुस्लिम महिलाओं को जागरूक करने के लिए ६ अप्रैल ग्यारह बजे फैमस बैंकट हाल में महिला सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है|जिसमे अलीगढ मुस्लिम विश्व विद्यालय की प्रवक्ता डा.बज्गा किरमानी+महजबीं+आलिमा जीनत साहिबा आदि शिरकत करेंगी|
अध्यक्षा नायाब जहरा जैदी+रुकय्या शाफिकुर्रहमान +शहनाज अहमद++नसीम अनवर+कमरुन्निसाजैदी +गुलनाज+यास्मीन नूरी+फरहाना अलीम ने प्रेस कांफ्रेंस अटैंड की दार अरकम एजुकेशनल सोसाइटी मेरठ के अध्यक्ष शाफिकुररहमान फातमी ने बताया के मुस्लिम समाज को और विशेष कर महिलाओं को पवित्र कुरआन और रसूल के बताये मार्ग के प्रति जागरूक किया जाना जरुरी है |एक महिला अच्छी संस्कारी बेटी+माँ+सास+बीवी बन कर समाज को सुधार सकती है|