झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां
एक भाजपाई
ओये झल्लेया ये हसाड़े धर्म का क्या खुल्ला मज़ाक बनाया जा रहा है| पहले तो कांग्रेसी +सपाई+ बसपाई+उलटे + सीधे सभी राम का मजाक उड़ाते थे लेकिन यार अब तो हसाड़ी अपनी भाजपा वाले ही अपासा में लड़ते लड़ते अब राम के नाम पर कीचड उछालने लग गए| पहले राम जेठमलानी ने भगवान् राम के पत्निव्रत का मज़ाक उड़ाया | भगवान राम को बुरा पति और लक्ष्मण को उनसे भी बुरा करार दिया। उनकी तो चलो मान लिया की उम्र हो गई मगर ये कट्टर कटियार[ विनय] भी राम की महिमा गान के बजाये कहना शुरू कर दिया है की जब सीता माता गर्भवती थीं तो भगवान राम ने एक धोबी के कहने पर उन्हें [सीता]घर से निकाल दिया था। जबकि वो[सीता] अग्नि परीक्षा देकर आई थीं तो मैं[कटियार] भी यही कहता हूं कि गर्भवती सीता माता को बाहर नहीं निकलना चाहिए था और इस पर बहुत से लोग राम के इस कदम से आज भी सहमत नहीं है, इस पर आज भी बहुत से मतभेद हैं।
दूसरी तरफ बीजेपी नेता गैर मजहबी मुख्तार अब्बास नकवी ने भगवान राम पर कमेंट्स करने से गुरेज़ किया और कहा है कि राम जेठमलानी का नाम राम से शुरू होता है। अगर वो भगवान राम से अपरिचित हैं तो मैं इस पर कोई बयान नहीं दूंगा।लेकिन आश्चर्यजनक रूप से ओह माई गाड का विरोध जताने वाली लोक सभा में भाजपा की झंडा बरदार श्रीमती सुषमा स्वराज चुप + मौन+खामोश हैं|
झल्ला
ओ भोले भाले भक्ता दरअसल ये आप जी के जो भाजपाई हैं ये बेचारे अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनवा पाने से शर्मिंदा हैं इसीलिए अब इस मुद्दे से बाहर निकलने की जुगत में हैं| जाहिर है इसके लिए राम नाम से ही पल्ला झाडना सबसे लाभकारी होगा|
Recent Comments