महा बंद के दूसरे दिन भी मेरठ में हड़ताली कर्मियों ने सभाएं की और नारे बाजी करते हुएअपनी मांगे रखी आज सबसे पहले दोपहर साडे ग्यारह बजे आबुलेन स्थित एल आई सी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया यहाँ डेक लगा कर नारे लगाए गए |कर्मचारी एकता जिंदा बाद और सरकार के मुर्दाबाद की नारे लगे| ट्राफिक को वन वे करने के बावजूद यहाँ इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम भी लगा रहा |इसके पश्चात हेड पोस्ट आफिस और अंत में ५१० आर्मी बेस वर्कशॉप के सामने भी प्रदर्शन किया गया |कल नोयडा में हुए हिंसक प्रदर्शन से सहमे प्रशासन ने यहाँ कड़े कदम उठाये |पोलिस अधिकारी की तैनाती से व्यवस्था पर लगातार नज़र रखी गई| केन्द्रीय कर्मचारी संघ के [आय कर]सी एम् बढ़ेला +जसवंत सिंह नेगी+एस के शर्मा[रिटायर्ड ]+एल आई सी से[संयोजक] संजीव शर्मा आदि अपने साथियों के साथ शामिल हुए|यह हड़ताल केवल दो दिन के लिए आहत की गई थी जिसका आज दूसरा और अंतिम दिन था
Recent Comments