देश भर में आज विघ्नहर्ता + मोदक प्रिय+लम्बोदर+शिव पुत्र गणपति गणेश को आज समारोह पूर्वक विदाई दी जा रही है| गणपति बप्पा के विग्रहों को जल में विसर्जन करके उन्हें उनके धाम भेजा जा रहा है|आज से ग्यारह दिन पहले गणपति की स्थापना की गई थी जिसके आज ग्यारहवें दिन विदाई समारोह आयोजित हो रहे हैं |
वैसे तो स्वतन्त्रता संग्राम में भारत वासिओं को एक जुट करने के लिए गणपति गणेश पूजन समारोह आयोजित किये जाने की प्रथा डाली गई इस समारोह में विशेषकर महाराष्ट्रा में बड़ी संख्या में भारत वासी इस पूजन से जुड़े यह पूजन आज भी जारी है और इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ते जा रहे हैं|उतर प्रदेश के मोदी नगर +मेरठ में भी अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणपति पूजन धूम धाम से मनाया जा रहा है| | गणेश जी की विदाई धूमधाम से की जा रही है। शोभा यात्राओं में जोश से भरे श्र्धालू जन गाते जा रहे हैं ‘गणपति बप्पा मोरया+मंगल मूर्ती तोरिया+ अगले बरस तू जल्दी आ’ |इन जयघोषों के बीच देश भर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है।
Recent Comments