Ad

Tag: ahwini kumar nominated P M ‘s ambassador for japan

तीन महीने के सत्ता सन्यास को समाप्त करके अश्विनी कुमार को सात दिनों के लिए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया

अश्विनी कुमार को करीब तीन महीने के सत्ता सन्यास के पश्चात अब प्रधानमंत्री का विशेष दूत न्युक्त कर दिया गया है| अश्विनी कुमार को प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह का नजदीकी समझा जाता है|
प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह ने जापान की यात्रा के लिए अश्विनी कुमार को अपना विशेष दूत नियुक्त किया है |यह कैबिनेट मंत्री का दर्जा है। प्रधानमंत्री ने अश्विनी कुमार को विशेष दूत के रूप में सात दिनों की यात्रा के लिए नामजद किया है | जापान के सम्राट और प्रधान मंत्री की आगामी भारत यात्रा की तैयारी के लिए यह नियुक्ति की गई है| इससे उच्च स्तरीय आदान प्रदान की गति बनी रहेगी|
गौरतलब है कि मई महीने में , हफ्तेभर की किन्तु परन्तु के पश्चात , अश्विनी कुमार ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके आवास 7 आरसीआर पर इस्तीफा सौंपा था| लाखों-करोड़ के कोयला घोटाले में सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट में बदलाव करने के आरोप झेल रहे कानून मंत्री अश्विनी कुमार को तब बेहद महंगा पड़ा था|