[नयी दिल्ली] पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को भारत में रहने की मंजूरी मिली|सामी विश्व विख्यात पिआनोइस्ट और सूफी गायकभी हैं हल ही में रिलीज हुई सुपर हिट बजरंगी भाईजान में भी सामी ने दिल को छू लेने वाली एक सूफियाना कव्वाली गाई है
प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को भारत में अनिश्चित अवधि तक रहने की मंजूरी दे दी गयी है। मानवीय आधार पर भारत में उनके प्रवास को कानूनी रूप देने की सामी की अपील के बाद ऐसा किया गया।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने आज लोकसभा में इस बात की जानकारी दी कि सामी को विदेशी अधिनियम की धारा तीन के तहत निर्वासन संबंधी कार्यवाहियों से छूट दी गयी है।
46 साल के सामी ने मानवीय आधार पर भारत में रहने का अनुरोध करते हुए 26 मई, 2015 को गृह मंत्रालय को एक आवेदन सौंपा था।
लाहौर में जन्मे सामी सबसे पहले एक साल की वैधता वाले यात्री वीजा पर 13 मार्च, 2001 को भारत आए थे जो उन्हें इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने जारी किया था।
उनके वीजा की अवधि समय समय पर बढ़ायी जाती रही। 27 मई, 2010 को जारी किए गए उनके पाकिस्तानी वीजा की अवधि 26 मई, 2015 को समाप्त हो गयी और पाकिस्तान सरकार ने उनके पासपोर्ट का नवीकरण नहीं किया जिसके बाद उन्हें मजबूरन मानवीय आधार पर भारत में अपने प्रवास को कानूनी रूप देने के लिए अनुरोध के साथ भारत सरकार से संपर्क करना पड़ा।
Recent Comments