गृह मंत्रालय में सचिव राज कुमार सिंह को सेवानिवृति पर भाव पूर्ण विदाई दी गई|श्री सिंह के स्थान पर अनिल गोस्वामी को गृह सचिव नियुक्त गया है|
केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने ३० जून को नई दिल्ली में स्मृति चिन्ह देकर श्री सिंह को विदाई दी|
श्री सिंह के स्थान पर श्री अनिल गोस्वामी ने आज गृह सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया।
श्री अनिल गोस्वामी 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जो जम्मू कश्मीर कॉडर से सम्बद्ध हैं। श्री गोस्वामी 27 अप्रैल, 2013 को गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्ति से पहले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में सचिव थे। वे गृह मंत्रालय में अपर सचिव सहित अपने संवर्ग में और केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर कार्यकर चुके हैं।
Recent Comments