Ad

Tag: I N S ARIHANT

प्रथम परमाणु पनडुब्‍बी, आईएनएस अरिहन्‍त की सफलता पर प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री ने बधाई दी

भारत में बनी प्रथम परमाणु पनडुब्‍बी, आईएनएस अरिहन्‍त पर लगे परमाणु प्रोपलशन रिएक्‍टर के चालू हो जाने पर प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का बधाई संदेश भारत में बनी प्रथम परमाणु पनडुब्‍बी, आईएनएस अरिहन्‍त पर लगे परमाणु प्रोपलशन रिएक्‍टर के चालू हो जाने पर प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मुझे यह जानकार अत्‍यन्‍त प्रसन्‍नता हुई है कि भारत में बनी प्रथम परमाणु पनडुब्‍बी, आईएनएस अरिहन्‍त पर लगे परमाणु प्रोपलशन रिएक्‍टर ने काम करना शुरू कर दिया है। मैं इस महत्‍वपूर्ण ऐतिहासिक सफलता पर उन सभी लोगों को बधाई देता हूं, जो इस उपलब्धि के लिए प्रयासरत रहे हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग, भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन इसके लिए विशेषरूप से बधाई के हकदार हैं।
आज की यह सफलता स्‍वेदशी प्रौद्योगिकी क्षमता बढ़ाने के हमारे प्रयासों में एक बड़ी छलांग है। यह बात का प्रमाण है कि हमारे वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और रक्षा कार्मिकों ने देश की सुरक्षा के लिए जटिल प्रौद्योगिकी हासिल करने में मिल कर काम किया है।
उन्होंने आईएनएस अरिहन्‍त के शीघ्र चालू हो जाने की कामना भी की | एंटनी ने आईएनएस अरिहन्‍त की सफलता पर रक्षा वैज्ञानिकों को बधाई दी
रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने आईएनएस अरिहन्‍त के परमाणु रिएक्‍टर के आज सुबह से चालू होने पर रक्षा वैज्ञानिकों और नौ सेना तथा अन्‍य संगठनों के कार्मिकों को बधाई दी है जिनके अथक प्रयासों से यह सफलता प्राप्‍त हुई है। उन्होंने कहा कि महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में आत्‍मनिर्भता की दिशा में राष्‍ट्र की प्र‍गति में यह एक मील का पत्‍थर साबित होगी|