Ad

Tag: Ray barely

अखिलेश यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों की दो विकेट्स और गिराए: राय बरेली के दो जिला पूर्ती अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने राय बरेली का औचक निरीक्षण किया | इस अवसर पर उन्होंने जिला पूर्ती विभाग में कमियां पाई और दो अधिकारियों को निलंबित किया एक शिक्षा अधिकारी को ट्रांफर भी किया अखिलेश यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों की दो विकेट्स गिराते हुए राय बरेली के जिला पूर्ती अधिकारी विद्या राम अहिरवार और पूर्ती निरीक्षक सुशील चन्द्र बाजपाई को निलंबित करने के आदेश जारी किये| इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है|
इन अधिकारियों पर उचित दर दुकानों के समुचित निरीक्षण/पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने +आवश्यक वस्तुओं के वितरण में लापरवाही का आरोप लगाया गया है|इसके आलावा राय बरेली के ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया को अन्यत्र ट्रांसफर कर दिया गया है|
छेत्र के औचक निरीक्षण के दौरान माध्यमिक विद्यालय रैन में मिड डे मील में दी जा रही कढ़ी+चावल को भी चखा | सी एम् के साथ कारगर मंत्री चौ. राजेंद्र सिंह चौधरी +मुख्य सचिव जावेद उस्मानी+राकेश गर्ग आदि भी मौजूद थे|