[नई दिल्ली] वैपकॉस ने १५ करोड़ रुपयों का लाभांश[Dividend]जल संसाधन मंत्री को दिया |
वैपकॉस लिमिटेड [WAPCOS Ltd]के सीएमडी आर के गुप्ता ने आज केंद्रीय जल संसाधन+नदी विकास + गंगा संरक्षण मंत्री साध्वी उमा भारती को 15 करोड़ रुपए का लाभांश चेक दिया।
इस अवसर पर सुश्री उमा भारती ने कंपनी के प्रदर्शन की सराहना की तथा आने वाले वर्षों में उसे और ज्यादा सफलता मिलने की कामना की।
जल संसाधन मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम वैपकॉस लिमिटेड द्वारा वर्ष 2013-14 के लिए घोषित यह लाभांश वर्ष 1969 में इसकी शुरुआत के बाद से अब तक का सर्वाधिक लाभांश है।
कंपनी ने 09 करोड़ रुपए मूल्य के बोनस शेयर भी जारी किए हैं। वैपकॉस ने 1.0 का संयुक्त स्कोर घोषित किया है, जो भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय की एमओयू मूल्यांकन प्रणाली का सर्वाधिक हासिल करने योग्य स्कोर है।
वर्ष 2012-13 के मुकाबले वर्ष 2013-14 के दौरान कम्पनी की सकल आय में 56.03 फीसदी, नेट-वर्थ में 23.82 फीसदी और सकल मार्जिन में 22.56 फीसदी का इजाफा हुआ है।
कम्पनी अनेक देशों में कदम रखने के बाद नया बिजनेस हासिल करने में सफल रही है। इन देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बेनिन, भूटान, बरकिना फासो, बुरुंडी, कम्बोडिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, डीआर कांगो, इथोपिया, घाना, गिनी कोनाक्री, केन्या, लाओ, पीडीआर, लेसोथो, लाइबेरिया, मलावी, मालदीव, माली, मोजाम्बिक, म्यांमार, नामीबिया, नेपाल, नाइजर, नाइजीरिया, रवांडा, सेनेगल, सियरा लियोन, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, स्वाजीलैंड, तंजानिया, टोगो, युगांडा, यमन, जाम्बिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं।
Recent Comments