Ad

Tag: SaedaAnvaraTaimoor

महबूबा जे&के की पहली और भारत की दूसरी मुस्लिम महिला मुख्य मंत्री

[नई दिल्ली]महबूबा जे&के की पहली और भारत की दूसरी मुस्लिम महिला मुख्य मंत्री महबूबा मुफ़्ती जम्मू-कश्मीर की पहली मुस्लिम महिला मुख्य मंत्री बनी|महबूबा पूरे भारत में दूसरी मुस्लिम महिला हैंजो किसी राज्य में सी एम बनी हैं |इससे पूर्व असम में ३६ वर्ष पूर्व एक मुस्लिम महिला को मुख्य मंत्री बनाया गया था
महबूबा मुफ़्ती जम्मू कश्मीर राज्य की 13वीं मुख्यमंत्री बनी हैं।
वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं और देश के किसी राज्य की दूसरी मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री हैं।
सैयदा अनवरा तैमूर पहली मुस्लिम मुख्यमंत्री बनीं थी । कांग्रेस की तैमूर 1980 में असम की मुख्यमंत्री बनीं थीं। जिसका कार्यकाल ६ दिसंबर १९८० से ३० जून १९८१ रहा इनका जन्म २४ नवम्बर १९३६ को हुआ
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती आज जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं और 22 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की जबकि मंत्रिमंडल में उनकी सहयोगी पार्टी भाजपा की हिस्सेदारी बढ़ी। 56 साल की महबूबा ने पद और गोपनीयता की शपथ उर्दू में ली।