Ad

Tag: transgenders

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय किन्नरों को कानूनी मान्यता देकर विश्व में नया सामाजिक इतिहास रचा

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय किन्नरों कानूनी मान्यता देकर एक नया सामाजिक इतिहास रचा |यह विश्व में अपने किस्म का पहला निर्णय है |इसके अनुसार किन्नरों को अब थर्ड जेंडर के रूप में मान्यता दी जाएगी |सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार किन्नरों[हिजड़ा] को अब सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा माना जाएगा| पूर्व में इन्हें मेल फीमेल लिखना पड़ता था |
अपने आदेश में कोर्ट ने केंद्र+राज्यों से थर्ड जेंडर के उत्थान के लिए अधिकृत आरक्षण देने + चिकित्सा सुविधाएँ +शिक्षा + टॉयलेट +वेलफेयर स्कीम चलाने को कहा है।
यह निर्णय नाल्सा द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया गया है। यदि कोई अपना सेक्स चेंज कराता है तो भी उसे अपने अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता| किन्नरों को थर्ड जैंडर के तौर पर मान्यता देने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है।
फोटो कैप्शन
विवाह पश्चात किन्नरों को उनका नेग देते हुए