Ad

गीताज्ञान की स्थली कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण की विशाल प्रतिमा स्थापित होगी

[कुरुक्षेत्र]गीताज्ञान की स्थली कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण की विशाल प्रतिमा स्थापित होगी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में केंद्र के सहयोग से ८ करोड़ रुपए की लागत से भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमा स्थापित होगी |यह पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है|गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्द कुरुक्षेत्र के मैदान में ही कौरव व पांडवों में महाभारत लढा गया था और यहीं भगवान कृष्ण ने अपनी लीला दिखाते हुए गीता का ज्ञान दिया था |इसीलिए यहाँ पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर आठ करोड़ रुपए की लागत से भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमा स्थापना के निर्णय को ट्वीट भी किया है|
सीएम श्री खट्टर ने कुरुक्षेत्र में पर्यटन विभाग +पर्यटन निगम की एक समीक्षा बैठक में अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस विशाल प्रतिमा के लिए केंद्र सरकार एक करोड़ तथा ७ करोड़ रुपये राज्य सरकार देगी|
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में महाभारत पर एक होलोग्राफिक थ्रीडी परियोजना की संभावनाएं तलाशने+सर्किट हाऊसों में रूकने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों को क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी युक्त सामग्री प्रदान करने के भी निर्देश दिए|यह जानकारी प्राप्त करने के पश्चात सीएम का दौरा होगा ।