Ad

अखिलेश यादव ने मुक़द्दस हज के लिए ३५० तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया

अखिलेश यादव ने मुक़द्दस हज के लिए ३५० तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया और प्रदेश में अगले माह से विकास कार्यों की समीक्षा की घोषणा भी की |
मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने आज [बुधवार को ]अली मियाँ मेमोरियल हज हाउस से हज यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया। उनके साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आज़म खान + मौलाना सैय्यद मोहम्मद राबे हसनी नदवी +मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली +एस पी सिंह आदि भी थे |पांच बसों में ३५० यात्रियों का यह पहला जत्था सुबह एयर पोर्ट के लिए रवाना किया गया |उत्तर प्रदेश से इस वर्ष २५९१० यात्रियों का प्रोविजिनल चयन हज कमिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया है |जिसमे से लखनयू से ३१ उड़ानों में ११०३५ यात्री और वाराणसी से १५ उड़ानों में ४३६८ यात्री भेजे जायेंगे शेष यात्रियों के लिए दिल्ली से व्यवस्था की गई है|
मुख्य मंत्री ने तीर्थ यात्रियों को मुबारक के साथ अमन का पैगाम भी दिया |उन्होंने चुने गए यात्रियों से समाज और देश के लिए दुआ करने को कहा |सी एम ने कहा कि जो लोग हज यात्रा पर जाने में सफल होते हैं खुदा की उन पर बढ़ी रहमत है|
सी एम का निरीक्षण
सी एम ने अगले माह से मंडलों का भ्रमण करके विकास कार्यों और जनपद की प्रगति की समीक्षा करने की भी घोषणा की
सी एम ने नोडल अधिकारियों+मण्डलायुक्तों+जिलाधिकारियों को इस विषय में विस्तृत निर्देश भी जारी कर दिए हैं |इन अधिकारियों दवारा सी एम के आगमन से पूर्व १० सितम्बर तक छेत्रिय निरीक्षण करके अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाएगा
file photo