प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री से राज्य में हुई हिंसा के बारे में बात की और स्थिति पर काबू पाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया|
डॉ0 मनमोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री आखिलेश यादव से क्षेत्रों में हुई हिंसा के निवारण के लिए उठाये जा रहे कदमों के बारे में बात की।
प्रधान मंत्री ने हिंसा की भर्त्सना की तथा मासूम जानों के नुकसान पर गहरा शोक जताया। उन्होंने मुख्य मंत्री को यह आश्वासन दिया किे केंद्र स्थिति से निपटने में राज्य सरकार की पूरी सहायता करेगा। गौरतलब है कि बीते दिनों मुजफ्फर नगर में हिंसा भड़की है जिसके फल स्वरुप मुजफ्फर नगर के तीन थानों में कर्फ्यू और प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया जा चुका है|रालोद सुप्रीमो अजित सिंह ने भी प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की है|