[चंडीगढ़]हरियाणा के विधायक अपना पहला वेतन जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के कल्याण के लिए देंगे
हरियाणा की १३ वीं निर्वाचित असेंबली के पहले सत्र दूसरे दिन सदन नेता और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के सभी निर्वाचित विधायकों से अपना पहला वेतन जम्मू कश्मीर बाढ़ राहत कोष में देने का आग्रह किया |जिसे सभी दलों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
गौरतलब है कि इस वर्ष सितंबर में जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से तबाही हुई थी |इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए खट्टर ने कहा कि विधायकों को एक रूपया अपने पास रखकर पूरा वेतन इन्हें समर्पित कर देना चाहिए। उनके प्रस्ताव को 90 सदस्यीय विधानसभा में सभी दलों के सदस्यों ने स्वीकार कर लिया। इसके आलावा पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी सरकार द्वारा भेजी गई सहायता का भी उल्लेख किया |इसके अलावा दिवंगत हुए दो पूर्व विधायक और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई |
हरियाणा के विधायक अपना पहला वेतन जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के कल्याण के लिए देंगे
Nov. 04
Politics, Social Cause, Unrest Strikes
Comments