Ad

Category: Politics

पंजाबी बादल ने अमेरिकी अदालत से ९० दिन मांगे

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने खिलाफ दायर मानवाधिकार उल्लंघन के मामले का बचाव करने के लिए यु एस की अदालत से 90 दिनों की अतिरिक्त मोहलत मांगी है। अमेरिका की एक अदालत द्वारा श्री बादल के खिलाफ ८ अगस्त को समन जारी किये गया था| समन का जवाब देते हुए श्री बादल ने कहा कि यह समन उचित तरीके से नहीं सर्व किया गया इसीलिए या तो इसे रद्द किया जाये या फिर अपना पक्ष रखने के लिए ९० दिनों की मोह्लत दी जाए|
गौरतलब है कि इस माह के पहले सप्ताह में श्री बादल विस्कोंसिन में अपने मंत्रीमंडल के सहयोगी की भतीजी की शादी में गए थे|
उस समय सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने कानूनी याचिका दायर की जिसमे में बादल पर उन पुलिस अफसरों का बचाव करने का आरोप लगाया है, जो पंजाब में सिख समुदाय के खिलाफ प्रताड़ना, हत्याएं और मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार रहे हैं।
एसएफजे की इस शिकायत पर विस्कॉन्सिन पूर्वी जिले की जिला अदालत ने बादल के खिलाफ आठ अगस्त को समन जारी किया था।
एसएफजे के अनुसार, बादल की वकील मिशेल एल. जैकब ने अमेरिकी अदालत में यह कहते हुए एक आवेदन दायर किया कि उचित तरीके से समन न दिए जाने के कारण या तो इसे रद्द कर दिया जाए या जवाब दायर करने के लिए 90 दिनों की अतिरिक्त मोहलत दी जाए।
एसएफजे के अनुसार बादल के खिलाफ समन जारी होने के बाद कई सिख, मानवाधिकार उल्लंघन के अन्य आरोपों सामने आए हैं और अमेरिकी अदालत में बादल के खिलाफ मामले में हिस्सा बनना चाहते हैं|

अमेरिका ने चीन प्रभावित दक्षिण प्रशांत छेत्र में पावँ पसारे

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि दक्षिणी प्रशात क्षेत्र में अमेरिका और चीन दोनों के लिए पर्याप्त संभावनाएं हैं|
उन्होंने खा की यहाँ अमेरिका की सक्रियता बनी रहेगी हालांकि यह क्षेत्र उभर रहे चीन के लिए काफी बड़ा है।
दक्षिणी प्रशात सम्मेलन में भाग लेने वाली पहली अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी ने इस क्षेत्र की सहायता परियोजनाओं के लिए 3.2 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की। इस सम्मेलन में भागीदारी और आर्थिक अनुदान इस क्षेत्र में अमेरिकी रूचि को दर्शाता है।
चीन ने 2005 से दक्षिणी प्रशात क्षेत्र को कम ब्याज और आसान शर्तो पर 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज देने प्रलोभन में जकड कर रखा है। इस वजह से कई द्वीपों के संबंध चीन के साथ घनिष्ठ हो गए हैं। इस स्थिति के बीच हिलेरी ने अमेरिका के लिए संभावनाएं तलाशने के लिए इस क्षेत्र का दौरा करने का फैसला किया।
अगले सप्ताह हिलेरी की बीजिंग यात्रा में दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनावपूर्ण संबंधों पर वार्ताएं होंगी।
ये दोनों ही अब दक्षिण प्रशात क्षेत्र में एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरे हैं। हिलेरी ने 15 सदस्यीय पैसिफिक आईलैंडस फोरम में कहा कि अमेरिका जापान, यूरोपीय संघ और चीन के साथ काम करने के अवसर का हम स्वागत करते हैं|
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आपकी सुरक्षा, समृद्धि और आपके लिए अवसरों को आधुनिक बनाने के लिए हम सभी को महत्वपूर्ण योगदान देना है। प्रशात क्षेत्र हम सभी के लिए काफी बड़ा है। इस सम्मेलन के विरोध में उठ रही आवाजों के बारे में हिलेरी ने कहा कि अमेरिकी सेना ने दूसरे विश्वयुद्ध में एशिया-प्रशात क्षेत्र में स्थिरता लाने के लिए काफी मदद की थी।
उन्होंने कहा “हम यहा पर लंबी पारी खेलने के लिए आपके साथ बने रहेंगे”।
गौरतलब है की 1994 में अमेरिका ने दक्षिणी प्रशात क्षेत्र में अपने सहायता कार्यक्रम बंद कर दिए थे। उस समय उन क्षेत्रों में अमेरिका की कोई खास रूचि नहीं थी। लेकिन अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में इस क्षेत्र के लिए मदद को फिर से बहाल किया है।

कांग्रेस अपने महा सचिवों पर नकेल कसे=बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा राम देव ने आज केंद्र सरकार पर आरोप लगाये कि उनके आश्रम और ट्रस्ट के खिलाफ साजिश रची जा रही है|
उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा” सरकार मेरे आश्रम और ट्रस्ट के खिलाफ साजिश कर रही है। मेरे ट्रस्ट के लोगों प्रलोभन दिया जा रहा है। मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है”
योग गुरु ने अपने ट्रस्ट और आश्रम का बचाव करते हुए कांग्रेस के महासचिवों पर नकेल कसने का आग्रह भी श्रीमति सोनिया गांधी से किया|
उन्होंने कहा कि[१] उनके ट्रस्ट और आश्रम के कुल १०-१५ बैंक खाते हैं और सरकार बता रही है कि उनके ४०० खाते हैं|
[२]सरकार ने ही योग को इलाज का दर्जा दिया, अब सेवा को व्यापार बताने की कोशिश की जा रही है|
।[३]दान में मिले धन को आय बताया जा रहा है|
दिल्ली में आहत इस प्रेस कांफ्रेंस में कोल ब्लॉक आवंटन पर योग गुरु बाबा रामदेव ने आज फिर कांग्रेस पर हमला बोला|
उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी ने घोटालों का नया रिकॉर्ड बनाया है। कोयले की दलाली में कांग्रेस का मुंह काला हो गया है, इस दलाली में लाखों रुपए लिए गए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, इस घोटाले में कांग्रेस के नेता शामिल हैं, प्रधानमंत्री ईमानदार है तो बेईमान कौन है? गौर तलब हे कि बी जे पे की नेत्री श्रीमति सुषमा स्वराज ने कोयला मामले में मोटा माल खाय जाने के आरोप लगाए है और बाबा ने आज इस मोटे माल को २०लाख करोड़ बताया |
रामदेव ने अपने बचाव में कहा, सरकार मेरे आश्रम और ट्रस्ट के खिलाफ साजिश कर रही है। मेरे ट्रस्ट के लोगों प्रलोभन दिया जा रहा है। मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। सरकार ने ही योग को इलाज का दर्जा दिया, अब सेवा को व्यापार बताने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी झूठे केस में उन्हें फंसा कर आश्रम को बदनाम किये जाने कि साजिश रची जा रही है|इसके लिए पोलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज़ करवा दी गई है|

चिदम्बरम ने यशवंत और परिजनों के फोन टैप कराये

कांग्रेस के आक्रामक रुख को देखते हुए अब भाजपा ने भी कोयले के साथ साथ दुसरे मुद्दो पर भी दबाब बनाना शुरू कर दिया है|
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने आक्रामकता के साथ कहा है कि जब उन्होंने वित्त मंत्री पी चिदंबरम से जुड़े एयरसेल-मैक्सिस मामले को उठाया था तब तत्कालीन सरकार ने उनके तथा उनके परिजनों के फोन टैप कराये थे|
एक संवाददाता सम्मेलन में यह गंभीर आरोप लगाते हुये श्री सिन्हा ने कहा कि फोन टैप जैसी इन हरकतों से वह डरते नहीं हैं और कांग्रेस लाख प्रयास कर ले, लेकिन उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लड़ाई जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की आदत है कि वह अपने खिलाफ बोलने वालों के विरुद्ध किसी भी हद तक जा सकती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने लाखों करोड़ रुपये के कोयला खदान घोटाले में अपनी सरकार के घिरने के बाद शर्मिंदगी महसूस करने की बजाय अपने सांसदों को भाजपा पर पलटवार करने की नसीहत दी है। यह कैसी राजनीति है।
यशवंत सिन्हा ने सोनिया गांधी पर घमंडी होने का आरोप लगाया है | इसी कारण कांग्रेसी सांसदों और नेताओं को भाजपा पर पलटवार करने को कहा गया है। श्री सिन्हा ने पूछा कि क्या लोकतंत्र में विपक्ष से बात करने का यही तरीका है।
वाजपेयी सरकार की याद दिलाते हुये उन्होंने कहा कि उनके समय में ऐसी स्थिति में वाजपेयी स्वयं विपक्ष को साथ लाने की बात कहते थे, लेकिन यहां तो सब उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस घोटाले के पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है, लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी।
उन्होंने 2जी मामले में मुरली मनोहर जोशी के साथ कांग्रेस के व्यवहार की याद दिलाते हुये कहा कि वहीं कांग्रेस का असली चरित्र है। वह तो वास्तव में ऐसे मुद्दों पर बहस ही नहीं चाहती है। सिन्हा ने कांग्रेस पर बदले की भावना से काम करने और अपने विरोधियों के खिलाफ सीबीआई का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया।
उनहोंने कहा कि किस प्रकार कांग्रेस सरकार ने भाजपा के केन्द्रीय मंत्री अरुण शोरी तथा अन्य के खिलाफ समय-समय पर सीबीआई जांच का प्रयास किया लेकिन उन्हें क्या हासिल हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री सीएजी की संस्था को खत्म करने और उसका महत्व कम करने का प्रयास कर रहा है इसके नतीजे लोक तंत्र के लिए अच्छे नहीं होंगें|

राज ठाकरे अब बिहार सरकार पर बरसे

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अब बिहार सरकार को धमकी दे डाली है कि अगर अमर जवान ज्योति तोड़ने वाले युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लाई मुंबई पुलिस पर बिहार सरकार ने कानूनी कार्रवाई की तो वह महाराष्ट्र में रह रहे सभी बिहारियों को घुसपेठिया करार दे देंगे और उन्हें महाराष्ट्र से बाहर खदेड़ देंगे।
इससे पहले ठाकरे ने मशहूर गायिका महाराष्ट्रियन आशा भोंसले को पाकिस्तानी कलाकारों के साथ शो न करने की धमकी दी है|
गौरतलब है कि अमर जवान ज्योति तोड़ने वाले युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लाई मुम्बई पोलिस के विरुद्ध बिहार सरकार द्वारा मुंबई के पुलिस कमिश्वर से नाराजगी जताई है। बिहार के चीफ सेक्रेटरी नवीन कुमार ने मुम्बई पोलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।इसीके फलस्वरूप ठाकरे की यह धमकी आई है|
ठाकरे ने कहा, कि अगर बिहार सरकार मुम्बई पुलिस की जांच में रोड़े अटकाएगी तो उनकी मनसे पार्टी महाराष्ट्र में हर बिहारी को घुसपैठिया करार देगी और उन्हें भागने के लिए मजबूर कर देगी।

पी एम् की प्लेन में प्रेस कांफ्रेंस

डाक्टर सिंह ने कमजोर पी एम् का चौला उतार कर कहा में इस्तीफ़ा नहीं दूंगा
डाक्टर मन मोहन सिंह ने ईरान की यात्रा से लौटते समय कमजोर प्रधान मंत्री की छवि को उतार फैंका और विपक्षी भाजपा को कड़ी चुनौती दे डाली|
श्री सिंह ने कोयला घोटाले पर भाजपा के दबाब पर इस्तीफा देने से मना कर दिया|उन्होंने कहा की वोह तू तू में में की राजनीति नहीं करते पी एम् की अपनी भी मर्यादा होती है|
ईरान की चार दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शुक्रवार को स्वदेश रवाना हो गए। एयर इंडिया के प्लेन में उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए|डाक्टर सिंह ने बी जे पी के प्रति आक्रामक रुख दिखाते हुए कहा कि बी जे पी के सारे आरोप बेबुनियाद हैं|संसद को नहीं चलने दिया जा रहा है|भाजपा को चाहिए कि वोह जल्दी बाजी न करे २०१४ तक प्रतीक्षा करे जनता अपने आप इसका जवाब दे देगी|
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकत के विषय में मनमोहन सिंह ने कहा कि 26/11 के मुंबई हमले के षडयंत्रकारियों के खिलाफ जल्द से जल्द अदालती कार्यवाही पूरी करना दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच विश्वास बहाली का सबसे बड़ा उपाय होगा।उन्होंने बताया की उन्हें[पी एम्] पाकिस्तान जाने का न्यौता मिल; गया है मगर इसके लिए उचित माहौल का होना जरुरी है |उन्होंने २६/११ के मुम्बई हत्याकांड के आरोपियों को सजा देने की आवश्यकता पर बल दिया| पी एम् ने कहा कि राहुल गांधी को सरकार में शामिल होने के लिए न्यौता दिया जा चुका है|
पी एम् ने अपनी सरकार कि मजबूरियों कि तरफ भी ध्यान आकर्षित कराया |उन्होंने कहा कि बी जे पी कोयले मुद्दे पर सरकार के काम में बाधा दल रही है ध्यान भटका रही है|इसके अलावा गठबंधन की भी मजबूरियां होती हैं मगर इसके बावजूद भी हमारी आर्थिक स्थिति कई विकसित देशों से बेहतर है|

मुलायम ने संसद के बाहर कोयला मोर्चा खोला

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी आज कैग के कोयले में अपने हाथ डाल दिए हैं|कोयला घोटाले की जांच और संसद में जारी गतिरोध की समाप्ति को लेकर आज मुलायम सिंह यादव अज सुबह लेफ्ट और टी डी पी के साथ मिल कर संसद के बाहर धरने पर बैठ गए हैं|भवन की सीडियों पर बैठे ये लोग मुलायम सिंह को मुद्दे पर न्रेत्त्व करने के नारे भी लगा रहे थे|
संसद के अन्दर सरकार के संकट मौचक बने हुए मुलायम सिंह यादव और लेफ्ट पार्टियाँ कोयले के भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर रहे हैं|इसे राजनीतिक विशेषज्ञों द्वारा भाजपा के विरुद्ध तीसरे मोर्चे के रूप में देखा जा रहा है|
लेफ्ट इस मुद्दे पर अपने बंगाल में कांग्रेस के माध्यम से अपनी विरोधी ममता सरकार ,[जो की वर्तमान में केंद्र की सहयोगी भी है] पर निशाना साध सकते हैं जबकि मुलायम सिंह भ्रष्टाचार के मुद्दे को भाजपा से छीन कर कांग्रेस को कुछ राहत दे सकते हैं|
गौरतलब है की अभी कुछ दिन पहले ही संसद में यूं पी ऐ अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी ने मुलायम सिंह से उनकी सात पर जा कर संक्षिप्त मुलाक़ात की थी तभी से यह कयास लगाये जा रहे थे की अब मुलायम सिंह पुनः कांग्रेस को राहत देने के लिए बी जे पी का विरोध करेंगे|और वोही हुआ भी |एक तरफ मीडिया का सारा ध्यान भजपा से भटक कर सपा के इस कथित तीसरे मोर्चे की तरफ हो गया है|संसद चलाने के लिए अब भाजपा पर दबाब बन रहा है|इसके अलावा उनकी पूर्व में की गई मध्यावधि चुनावों की घोषणा के चलते तीसरे मोर्चे का न्रेत्त्व मिलता दिखाई दे रहा है|

धरना शुरू होने के कुछ समय पश्चात पहुँची राज्य सभा सदस्या ज्या भादुड़ी बच्चन ने क्षणिक देर में ही अपनी शरारती गुड्डी वाले अंदाज़ भी दिखा दिए |धरने पर आये सांसदों को पेपर प्लेकर्ड्स दिए गए एक कार्ड ज्या को भी दिया गया ज्या ने उसे अपनी नाक पर शरारतन रख लिया उनके साथ खड़े प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव हंस पड़े और ज्या को संभवत चेहरा भी दिखाने की डायरेक्शन दी जिसके पश्चात ज्या ने अपने चेहरे से प्लेकार्ड हटाया

जनरल सिंह देश के युवाओं की कमान संभालने को तैयार

बाबा रामदेव और अन्ना हजारे के साथ लोक तंत्र की लड़ाई लड़ने से मना कर चुके पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह देश की युवा सेना की कमान संभालने को तैयार हो गए हैं|
इसके लिए उन्होंने युवा शक्ति देश को आगे बढ़ने का जज्बा दिखाने को उत्साहित किया है|वाराणसी में उन्होंने बीते दिन डीएवी कालेज में संगोष्ठी के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहा कि युवाओं में देश की तकदीर बदलने का माद्दा है सिर्फ उनके आगे बढ़ने की देर है।

गौरतलब है कि जनरल सिंह बाबा रामदेव और अन्ना हजारे के मंचों पर जा चुके हैं और डाक्टर बी एम् सिंह के साथ किसानों के हक़ के लिए आवाज़ उठा चुके हैं|

पूर्व थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि देश जब आजाद हुआ था उस समय युवाओं को जो अवसर नहीं मिला वह अब दिया जा रहा है।
उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है। वे राष्ट्रहित में निर्णय करने में सक्षम हैं। । इस समय नई सोच विकसित करने की जरूरत है। इसके लिए युवाओं को पूरा मौका दिया जाना चाहिए।
एक प्रश्न के उत्तर में जनरल सिंह ने कहा कि न तो मैं अन्ना के साथ हूं और न ही बाबा रामदेव के। इन दोनों लोगों के पास मुद्दे बहुत अच्छे हैं और मैं उन मुद्दों के साथ हूं। उन्होंने कई प्रश्नों के उत्तर कुशल राजनीतिज्ञ की भांति दिए। यह पूछने पर कि बार-बार कहा जाता है कि अच्छे लोग राजनीति में आएं तो फिर आप चुनाव क्यों नहीं लड़ते? इस पर उन्होंने उल्टा सवाल किया कि आप लोग क्यों नहीं चुनाव लड़ते।
घोटालों और राजनीतिक सवालों पर कहा कि इसका सही जवाब इससे जुड़े लोग ही दे सकते हैं। प्रधानमंत्री के इस बयान पर कि मेरी खामोशी बयानों से अच्छी है के बारे में पूछने पर वे मुस्कुराते हुए अगले कार्यक्रम में जाने की बात कहते हुए खामोशी से बाहर निकल गए।

राज ठाकरे ने आशा भोंसले पर आँखें तरेरी

मनसे प्रमुख राज ठाकरे आये दिन प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए किसी न किसी विवादित मुद्दे या फिर किसी सेलेब्रेटी को निशाना बनाते रहते हैं|असाम दंगों के विरोध में मुम्बई को घंटों बंधक बनाने के बाद अब महाराष्ट्रियन आशा भोंसले को धमकी दे डाली है| महान गायिका आशा भोसले को पत्र लिखकर कहा गया है कि वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम न करें।
श्री ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने कलर्स टीवी चैनल को इस मामले में धमकाने की भी कोशिश की है।
आगामी 8 सितंबर को आशा भोसले कलर्स चैनल पर पाकिस्तानी गायकों के साथ गाएंगी। मनसे ने धमकी दी है कि अगर कार्यक्रम का प्रसारण करने की कोशिश की गई तो मुंबई में चैनल की कोई शूटिंग नहीं होने दी जायेगी |
और प्रायोजकों के उत्पादों को भी बैन कर दिया जाएगा |
महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना ने आशा भोसले को भी पत्र लिखकर इस कार्यक्रम में भाग न लेने के लिए कहा है।
पाकिस्तान में सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ पर बैन लगाने का हवाला देते हुए कहा कि जब पाकिस्तान हमारा सम्मान नहीं कर रहा है, तो हम भला क्यों उनके कलाकारों को तवज्जो दें।’ उन्होंने लोगों से भी इस तरह के शो नहीं देखने की अपील की।

चचा आजम ने भतीजे अखिलेशी सरकार पर दबाव बनाया

नगर विकास मंत्रालय में अनुशासनहीनता को लेकर कद्दावर मंत्री मुहम्मद आजम खां आज कल हड़ताल पर हैं|
उन्होंने नगर विकास विभाग के काम से फिलहाल हाथ खींच लिए हैं। उन्होंने अफसरों को कोई फाइल न भेजने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि जब तक विभाग में अनुशासनहीनता रहेगी तब तक उनके लिए विभागीय पत्रावलिया देखना संभव नहीं होगा।
अखिलेश यादव की सरकार में पहला केस है जब किसी भारी भरकम कैबिनेट मंत्री ने विभाग का काम देखना ही बंद कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक आजम के निर्देश पर उनके निजी सचिव ने प्रमुख सचिव नगर विकास को एक पत्र लिखा है। पत्र में मंत्री के हवाले से कहा गया है कि विभाग में अनुशासनहीनता है। जब तक विभाग में अनुशासनहीनता रहेगी तब तक उनके लिए विभागीय पत्रावली देखना संभव नहीं होगा। इस पत्र को प्रमुख सचिव नगर विकास प्रवीर कुमार द्वारा विभाग के सभी अधिकारियों को भेजा गया है।
कहा जा रहा है कि है। उन्होंने इसके जरिए लखनऊ के नगर आयुक्त प्रकरण को लेकर अपनी उपेक्षा के प्रति नाराजगी भी व्यक्त कर दी है| यह रवैया
सपा