आम आदमी पार्टी[आप] ने आज दिल्ली की सरकार के समक्ष कुछ प्रश्न उठाये हैं[१]यदि आप द्वारा बिजली पानी के लिए चलाये जा रहे सविनय अवज्ञा आन्दोलन से देश में अराजकता का खतरा है तो ८ लाख दिल्ली वासियों की आवाज को दिल्ली की मुख्य मंत्री द्वारा अनसुना कर देना क्या कुशासन नहीं है
[२] दिल्ली वासिओं की व्यथा का वर्णन करने वाले ८ लाख पत्रों को रोकने के लिए १००० पोलिस वालों की शक्ति वेस्ट की गई| ट्राफिक व्यवस्था को जाम कराया गया| दिल्ली की सरकार का एक दो कर्मचारी इन पत्रों को क्या स्वीकार नही कर सकता था|[३].दिल्ली की सडकों पर रोजाना इतना हेवी ट्राफिक रहता है हज़ारों वेहिकल्स चलते रहते हैं ऐसे में मात्र २७२ आटो रिक्शा से क्या खतरा हो सकता था |[४]इन के लिए कोई विशेष व्यवस्था या मार्ग की मांग नहीं की गई फिर इन्हें भैरों मंदिर के समीप क्यूं रोक दिया गया| [५]दिल्ली के पावर मिनिस्टर हारुन युसूफ ने इस आन्दोलन को कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाला बताया हैऐसे में बिजली पानी के बिलों में भ्रष्टाचार करके बेतहाशा बढोत्तरी करने से क्या कानून का पालन हो रहा है|
आन्दोलन को समर्थन
पार्टी प्रवक्ता के अनुसार बिजली पानी के बिलों को नहीं देने की शपथ लेने वालों की संख्या ८३३४६४ पहुँच गई है| अनेकों सोशल आर्गेनाईसेशन्स इस आन्दोलन को समर्थन देने आ रहे है|अरुणा रॉय के एम् के एस एस और मेध पाटेकर की संस्था एन ऐ पी एम् ने आप के इस सिविल डिसोबेडिएंस मूवमेंट को समर्थन दे दिया है|
डिस्कोम पर हमला
आप के नेताओं ने दिल्ली में डिस्कोम्स के नवीनतम स्टेटमेंट को आड़े हाथों लेते हुए कहा है के यदि इस आन्दोलन से तीनो डिस्कोम कंपनियों को कोई हानि नहीं है तो उन्हें अभी तक के अपने कलेक्शन को पारदर्शी बनाना चाहिए| यदि उनके एकाउन्स में कोई हेरा फेरी नहीं है तो इन्हें अपने एकाउन्स कैग से आडिट करलेने में परहेज क्यूं है?
हेल्थ बुलेटीन
प्रवक्ता के अनुसार उपवास कर रहे अरविन्द केजरीवाल का स्वास्थ्य आज ११ वे दिन स्टेबल है| स्थिर है|
[१] ब्लड प्रेशर ===१०८/७१
[२]पल्स========६७
[३]शुगर =======१२३
[४]केटों [Ketone] =३+
I
—