Ad

कोयला घोटालों के यहाँ सी बी आई के छापे आई वाश=केजरीवाल

संसद के अन्दर भाजपा[कोयला]और सपा[रिजर्वेशन] ने कांग्रेस को मुसीबत में डाला हुआ है तो बाहर इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लीडर अरविन्द केजरीवाल ने सी बी आई के छापों को आई वाश करार देकर कांग्रेस की मुसीबतों को बड़ा दिया है| इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अहम् लीडर अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि कोयला आवंटन में सीबीआई के जायसवाल और दर्डा परिवारों पर छापे सिर्फ दिखावा हैं।
सीबीआई ने दो दिन पहले ही कंपनियों को छापे की जानकारी दे दी थी। कंपनियों को सारे दस्तावेज हटाने के लिए भी कह दिया गया था।
श्री केजरीवाल ने आरोप अपने एक ट्वीट में लगाए हैं। लेकिन सीबीआई ने अरविंद के बयान को सिरे से नकार दिया है।
सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल के बयान को सरासर गलत ठहराया है। सीबीआई ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होता कि छापेमारी से पहले किसी को इसके बारे में बताया जाता है।
अरविंद केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस के जगदम्बिका पाल और मनीष तिवारी ने भी तत्काल प्रतिक्रिया दी है| कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल का कहना है कि सीबीआई या पुलिस का कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाना सरासर गलत है। उन्होंने साफ कहा कि अरविंद देश से माफी मांगे या फिर उस अधिकारी के बारे में पुख्ता जानकारी दें जिसने कंपनी को पहले से छापेमारी के बारे में बताया है।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भी अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए इन आरोपों को तथ्य हीन बताया