Ad

दिल कहता है कि देश जरुर बदलेगा और यह आवाज दिलों तक पहुंचेगी :अरविन्द केजरीवाल

उपवास के छठे दिन आज आप पार्टी के सर्वोच्च नेता अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि सरकार के भय को दिल्ली वालों के दिल से समाप्त किये बगैर वोह चैन से नहीं बैठेंगे|उन्होंने समर्थकों को एड्रेस करते हुए कहा कि जब सच्चे दिल से आवाज निकलती है तो अपने आप घर घर हर दिल तक पहुँच जाती है| मेरा दिल कहता है देश जरुर बदलेगा |
सुन्दर नगरी में उपवास पर बैठे आप के नेता अरविन्द केजरीवाल ने आज भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां बदलाव की बयार से परेशान हैं|अभी तक ये दल बाहु बल और मनी के बल पर चुनाव जीत कर आते रहे हैं लेकिन अब एक तरह का चुनाव होगा|और यह चुनाव महज चुनाव नहीं बल्कि क्रांति होगी|

दिल कहता है कि देश जरुर बदलेगा और यह आवाज दिलों तक पहुंचेगी :अरविन्द केजरीवाल

दिल कहता है कि देश जरुर बदलेगा और यह आवाज दिलों तक पहुंचेगी :अरविन्द केजरीवाल

इस अवसर पर किसान नेता गुरनाम सिंह ने बताया कि हरियाणा में किसानो ने बिजली १४ साल से बिजली के बिल देने बंद कर रखे हैं|मनीष शिशोदिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में ८०० गावों ने बिजली के बिलों को देना बंद किया हुआ है| इन नेताओं ने दिल्ली के नागरिकों को भी एक जुट होकर बिजली पानी के अनाप शनाप बिलों को नहीं देने को प्रेरित किया |
आप के प्रवक्ता के अनुसार होली के बाद कार्यकर्ताओं ने और जोशो खरोश से जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है| नार्थ वेस्ट के मुन्द्का में ट्रेक्टर पर ओसतन २५० समर्थक प्रति दिनके हिसाब से जुटाए जा रहे हैं| करावल में एक पोलिस कांस्टेबिल ने आन्दोलन के लिए लगातार दो दिन कार्य करने का ऐलान किया | बताया गया है कि ७००० कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी दिल्ली में जन संपर्क में जुटे हैं इनके अलावा पड़ोसी राज्यों से भी स्वयम सेवक आने लग गए हैं|अभी तक इनकी संख्या ५०० बताई गई है|