Ad

मुंबई में महिला फोटो जर्नलिस्ट के साथ हुए घिनौने कृत्य के विरुद्ध संसद से सड़क तक क्षोभ ,आक्रोश

Gangrape in Mumbai

Gangrape in Mumbai

[मुंबई,] देश की राजधानी दिल्ली में निर्भय बलात्कार से उपजा जनाक्रोश अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ कि अब देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में एक महिला फोटो जर्नलिस्ट के साथ घिनौना कृत्य अंजाम दे दिया गया| संसद से लेकर सडकों तक लोगों ने इस घ्रणित कृत्य के विरुद्ध अपना क्षोभ +आक्रोश व्यक्त किया| यदपि मुंबई पोलिस द्वारा पांच बलात्कारियों में से दो को पकड़ने का दावा किया जा रहा है लेकिन इससे ला एंड आर्डर के प्रति लोगों का भरोसा नही लौटा है|
सामूहिक बलात्कार की ये घटना केंद्रीय मुंबई के परेल इलाके में शक्ति मिल के नज़दीक शाम छह बजे के आसपास घटी और इसमें पाँच लोग शामिल थे जिन्होंने लड़की के मित्र को बांध दिया और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया |
पत्रकारों और दूसरे संगठनों ने गुरुवार, शुक्रवार को मुंबई में प्रदर्शन किए |संसद में भी इस मुद्दे को उठाया गया |.इस घटना को लेकर उभरे व्यापक जनाक्रोश के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जोर शोर से जुटी|
केंद्र ने इसे दुखद एवं त्रासदपूर्ण घटना करार देते हुए नये कड़े कानून के तहत मामला चलाने को कहा है और मुम्बई पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है |
गृह राज्य मंत्री आर पी एन सिंह ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुम्बई में महिला फोटो पत्रकार से जुड़ी घटना अत्यंत दुखद और त्रासदपूर्ण है। हमने मुम्बई पुलिस से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।’’
गौरतलब है कि सामूहिक बलात्कार के इस हाई प्रोफाईल मामले को सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने आज पांच में से दो आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई है
पोलिस द्वारा पाँचों आरोपियों के स्कैच जारी किये गए हैं जिस के आधार पर प्राप्त सूचना के बल पर दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं | लेकिन प्रदेश और देश में प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने कहा कि सरकार ने नया कानून बनाया है लेकिन यह अपराधियों में डर पैदा करने में विफल रहा है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल को कटघरे में खडा करते हुए कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने पर श्री पाटिल का इस्तीफा माँगा गया है|