Ad

वकीलों ने गंदे नाले के किनारे को कब्ज़ा कर चेंबर बनाये:प्रशासन फ्रंट खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा

वकीलों ने गंदे नाले के किनारे को कब्ज़ा कर चेंबर बनाये:

मेरठ में कचहरी के एक हिस्से को वर्तमान परिसर से स्थान्तरित किये जाने के सरकारी आदेश के विरोध में वकीलों का आक्रोश निरंतर बढ़ता जा रहा है |कचहरी के पीछे बहने वाले गंदे नाले के किनारे वकीलों ने अपने बसते बनाने शुरू कर दिए हैं| टिन शेड डाल कर कुछ वकीलों और उनके स्टाफ द्वारा कब्जे किये जा रहे हैं प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद वकील वहां से हटाने को तैयार नहीं हैं|
बेशक मेरठ बार एसोशिएशन के अध्यक्ष और महा मंत्री अशोक कुमार और सुधीर इस कब्जे बाजी के पक्ष में अभी तक सामने नहीं आये हैं फिर भी भिड़ाने को तैयार बैठे वकीलों के विरुद्ध मोर्चा खोलने के लिए प्रशासन हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है|ऐ डी एम् सिटी और एस पी सिटी दोनों मौके का निरीक्षण कर रहे हैं और नगर निगम से जमीन की स्टेटस रिपोर्ट की प्रतीक्षा में हैं