Ad

दिल्ली में सत्तारूढ़”आप”पार्टी के [छठे]विधायक महेंद्र यादव दंगे के आरोप में हुए गिरफ्तार

[नयी दिल्ली]दिल्ली में सत्तारूढ़ “आप”पार्टी के [छठे]विधायक महेंद्र यादव हुए गिरफ्तार| यादव को हिंसक प्रदर्शन की कथित तौर पर अगुवाई करने पर गिरफ्तार करके एक दिन की रिमांड पर लिया गया है |
विकासपुरी से आम आदमी पार्टी [आप]के विधायक महेंद्र यादव को आज गिरफ्तार कर लिया गया और एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है|यादव पर कथित यौन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन के दौरान दंगा करने +लोक सेवक पर हमला करने सहित विभिन्न आरोप हैं । ये दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी के छठे विधायक हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।इससे पहले [१]अखिलेश त्रिपाठी[२]सोमनाथ भारती[३]कमांडो सुरेंद्र सिंह[४]मनोज कुमार [५] पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने दावा किया कि यादव ने कल शाम पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में हिंसक विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की, यह तीन वर्षीय बच्ची पर यौन हमले की घटना के विरोध में किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने सार्वजनिक वाहनों पर हमले किए और एक वाहन को आग लगाने की कोशिश की।
प्रदर्शनकारी 38 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि पुलिस आरोपी की तलाश सरगर्मी से नहीं कर रही है। हालांकि संयुक्त पुलिस आयुक्त :दक्षिण पश्चिम: देपेंद्र पाठक ने आज दावा किया कि आरोपी को प्रदर्शन होने से काफी पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
पाठक के अनुसार ‘‘ कल रात एक मामला दर्ज किया गया था और दंगा करने, आगजनी, लोक सेवक पर हमला, गलत तरीके से रोकना और सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोपों के तहत आज दोपहर करीब 12 बजे विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ इन्ही के अनुसार निहाल विहार क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी की, जो हालात पर काबू पाने के इरादे से वहां गए थे।