Ad

बिहार पुलिस ने पत्रकार राजदेव के [५]कातिलों की गिरफ्तारी का दावा किया

[पटना,बिहार] बिहार पुलिस ने पत्रकार के (५)कातिलों को पकड़ने का दावा किया|
बिहार पुलिस ने आज दावा किया है के हिंदुस्तान अख़बार के पत्रकार राजदेव रंजन के कातिलों को सीवान डिस्ट्रिक्ट में गिरफ्तार कर केस खोल लिया है |गिरफ्तार किये गए पांच अपराधियों के कब्जे से एक कंट्री मेड ७.६५ पिस्टल और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है| पोलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए अपराधियों के नाम निम्न हैं
[१]रोहित कुमार [२]विजय कुमार गुप्ता [३]राजेश कुमार [४] इशू कुमार [5] सोनू कुमार गुप्ता| पोलिस के अनुसार रोहित ने पत्रकार पर गोली चलाने का जुर्म कबूल कर लिया है
हिंदुस्तान अखबार ,के डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो हेड राजदेव रंजन को १३ मई को उस समय गोली मारी गई थी जब वह अपनी मोटर साइकिल पर स्टेशन रोड पर जा रहे थे |इस कत्ल से बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार सरकार की लचर कानून व्यवस्था सर्वत्र बेहद आलोचना हुई थी