Ad

दुर्गा अष्ठमी के पावन अवसर पर आज [दुर्गा स्वरुप] कन्यायों का विधिवत पूजन किया गया

दुर्गा अष्ठमी पूजन

दुर्गा अष्ठमी पूजन

दुर्गा अष्ठमी के पावन अवसर पर आज [दुर्गा स्वरुप] कन्यायों का विधिवत पूजन किया गया| आज नवरात्र की अष्टमी तिथि है, मां दुर्गा की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है।[शैल पुत्री+ब्रह्मचारिणी+चंद्रघंटा+कुष्मांडा+स्कंदमाता+कात्यायनी +कालरात्रि+ महागौरी]
गृहस्थों ने कन्यायों का देवी के स्वरुप में आज पूजन किया| सबसे पहले कन्यायों के पाँव धोये गए |मस्तिष्क पर रौली+चावल का टीका लगाया गया+और फिर उनके हाथ की कलाई में कलावा बाँधा गया |इसके पश्चात कन्यायों के चरण छू करजीवन में सौम्य प्रभावों की कामना की गई| हलवा+ पूड़ी+चना+नारियल+के साथ क्षमतानुसार दक्षिणा देकर कन्यायों को विदा किया गया |
मान्यताओं के अनुसार मां के पूजन +ध्यान से साधक को आस्था+श्रद्धा + विश्वास रूपी प्रकाश को जीवन में धारण करने की प्रेरणा मिलती है | माँ के स्वरूपों के पूजन से तामसी प्रवृतियों से छुटकारा मिलता है | उपवास+उपासना से जीवन में त्याग+ संयम की भावनाओं का संचार होता है|