Ad

Tag: Navraatra

दुर्गा अष्ठमी के पावन अवसर पर आज [दुर्गा स्वरुप] कन्यायों का विधिवत पूजन किया गया

दुर्गा अष्ठमी पूजन

दुर्गा अष्ठमी पूजन

दुर्गा अष्ठमी के पावन अवसर पर आज [दुर्गा स्वरुप] कन्यायों का विधिवत पूजन किया गया| आज नवरात्र की अष्टमी तिथि है, मां दुर्गा की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है।[शैल पुत्री+ब्रह्मचारिणी+चंद्रघंटा+कुष्मांडा+स्कंदमाता+कात्यायनी +कालरात्रि+ महागौरी]
गृहस्थों ने कन्यायों का देवी के स्वरुप में आज पूजन किया| सबसे पहले कन्यायों के पाँव धोये गए |मस्तिष्क पर रौली+चावल का टीका लगाया गया+और फिर उनके हाथ की कलाई में कलावा बाँधा गया |इसके पश्चात कन्यायों के चरण छू करजीवन में सौम्य प्रभावों की कामना की गई| हलवा+ पूड़ी+चना+नारियल+के साथ क्षमतानुसार दक्षिणा देकर कन्यायों को विदा किया गया |
मान्यताओं के अनुसार मां के पूजन +ध्यान से साधक को आस्था+श्रद्धा + विश्वास रूपी प्रकाश को जीवन में धारण करने की प्रेरणा मिलती है | माँ के स्वरूपों के पूजन से तामसी प्रवृतियों से छुटकारा मिलता है | उपवास+उपासना से जीवन में त्याग+ संयम की भावनाओं का संचार होता है|

चैत्र शुक्ल नवरात्र की आज से विधिवत शुरुआत:व्रत ,पूजन के साथ यज्ञ भी हुए

चैत्र शुक्ल नवरात्र की आज से विधिवत शुरुआत:व्रत ,पूजन के साथ यज्ञ भी हुए

चैत्र शुक्ल नवरात्र की आज से विधिवत शुरुआत

चैत्र शुक्ल नवरात्र की आज से विधिवत शुरुआत

आज से चैत्र शुक्ल नवरात्र और नव संवत्सर का शुभारम्भ हो गया है|विक्रमी संवत २०७० देश भर में श्रधालुओं द्वारा माँ दुर्गे के स्वरूपों का पूजन भी प्रारम्भ कर दिया गया है|माँ के पहले स्वरुप शैलपुत्री का श्रद्धाभाव से पूजन करके व्रत रखा गया |माँ के ९ स्वरूपों की मान्यता है|शैल पुत्री+ब्रह्मचारिणी +चन्द्र घंटा +कुष्मांडा+स्कन्द माता+कात्यानी +काल रात्री +महा गौरी और नव दुर्गा|नव दुर्गा के पूजन से समारोह की विदाई की जाती है |
मेरठ में भी आज प्रात एतिहासिक बिल्वेशवर नाथ मंदिर+ओघड नाथ मंदिर[काली पलटन] +काली माई मंदिर+ मनसा देवी मंदिर के अलावा में जीम खाना[५०१ कुण्डीय यज्ञ ] मैदान में भी सामूहिक रूप से विधिवत माता का पूजन और कुण्डीय यज्ञ हुए |घरों में भी श्रधालुओं ने व्रत धारण करके पूजन किया |
फोटो कोलाज
[१]और [२] मनसा देवी मंदिर
[३] काली पलटन
[४] बिल्वेशावर नाथ मंदिर
[५] जीम खाना
[७] काली माता मंदिर
[[६] घर में भक्त