Ad

पेरिस हमलों में 120 की मौत पर भारत ने शोक व्यक्त किया और पीड़ित फ्रांस के सपोर्ट में आया

[पेरिस,लन्दन,दिल्ली]पेरिस हमलों में कम से कम 120 की मौत भारत ने शोक व्यक्त किया और फ्रांस के सपोर्ट में खड़ा हुआ
[पेरिस]संगीत समारोहों में शिरकत करने के लिए जा रहे युवाओं और रात्रिकालीन मनोरंजक स्थलों पर मौजूद पेरिसवासियों को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों में 120 लोग मारे गए हैं। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से फ्रांस में हुई यह अब तक की सबसे घातक हिंसात्मक घटना है।
राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता के साथ खड़ा रहने का संकल्प दोहराया
अब तक का सबसे भयावह जनसंहार कल एक कॉन्सर्ट हॉल में हुआ, जहां एक अमेरिकी रॉक बैंड ने प्रस्तुति देनी थी। कई लोगों को यहां बंदी बना लिया गया और हमलावरों ने इन बंधकों की ओर विस्फोटक उछाल दिए।
इमारत पर धावा बोलकर पुलिस ने तीन हमलावरों को मार गिराया।
अभी तक आतंकवादियों की संख्या स्पष्ट नहीं है प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल छह स्थानों पर मारे गए लोगों की संख्या 120 के पार जा सकती है।
[नई दिल्ली] भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए घातक आतंकवादी हमलों की आज निंदा करते हुए दु:ख प्रकट किया
जबकि लन्दन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में हुए घातक आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए आज कहा कि ‘‘पेरिस से मिला समाचार पीड़ादायी और भयावह है।
भारत के केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पेरिस में हुए आतंकी हमलों की निंदा करते हुए आज कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में फ्रांस की जनता के साथ खड़ा है।
गृह मंत्री ने एक बयान में कहा कि पेरिस में आतंकी हमलों की खबर सुन कर उन्हें गहरी व्यथा हुई है और जिसमें 120 से अधिक लोगों की जान चली गई।
उन्होंने कहा ‘‘संकट की इस घड़ी में भारत की जनता फ्रांस की जनता के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है। ऐसे क्रूरतम हमलों की निंदा करने के लिए शब्द भी पर्याप्त नहीं हो सकते जिनमें बेकसूर लोगों की जान ली गई हो।’’ सिंह ने मृतकों के परिवार वालों के लिए हृदय से संवेदनाएं व्यक्त की हैं।