Ad

आयकर विभाग के निशाने पर आये ‘पैन’ छुपा कर लाखों का लेनदेन करने वाले ७ लाख खाते

आयकर विभाग के निशाने पर आये 'पैन' छुपा कर लाखों का लेनदेन करने वाले ७ लाख खाते

आयकर विभाग के निशाने पर आये ‘पैन’ छुपा कर लाखों का लेनदेन करने वाले ७ लाख खाते

[नई दिल्ली]आयकर विभाग के निशाने पर आये ,पैन छुपा कर, लाखों का लेनदेन करने वाले ७ लाख खाते
आयकर विभाग ने अधिक राशि के बिना पैन संख्या वाले लेनदेन के संबंध में जानकारी देने के लिए 7 लाख पत्र जारी किए हैं|इन्होंने पैन संख्या छुपा कर लाखों रुपयों का लेनदेन किया है|
वार्षिक सूचना रिटर्न (एआईआर) के तहत, उच्च राशि के विभिन्न प्रकार के लेन-देन होने की जानकारी आयकर विभाग को प्राप्त हुई हैं।
इनमें बचत बैंक खाते में 10,00,000 रुपये या अधिक की नकदी राशि जमा करने और
30,00,000 रुपये या अधिक मूल्य की अचल संपत्ति की खरीददारी/ बिक्री की सूचनाएं शामिल हैं।
इनमें से अधिकांश लेनदेनों में पैन संख्या का उल्लेख नहीं है। विभाग के पास वित्त वर्ष 2009-10 से 2016-17 की अवधि को दौरान ऐसी
लगभग 90 लाख लेनदेन का ब्यौरा मौजूद है। आयकर विभाग ने इन-हाउस कम्प्यूटर तकनीकियों की सहायता से ऐसे गैर-पैन लेनदेन को वर्गीकृत किया है और लगभग
14 लाख गैर-पैन लेनदेन वाले 7 लाख उच्च जोखिम समूहों की पहचान की है। इनकी आयकर विभाग द्वारा गहराई से छानबीन की जा रही है।