Ad

उपमुख्यमंत्री बादल ने सीएम केजरीवाल को पंजाब का सबसे बढ़ा शत्रु बताया

[जालंधर,पंजाब]उपमुख्यमंत्री बादल ने सीएम केजरीवाल को पंजाब का सबसे बढ़ा शत्रु बताया
सुखबीर सिंह बादल ने कहा के अरविन्द केजरीवाल पंजाब के सबसे बड़े शत्रु हैं
आम आदमी पार्टी[आप] के संयोजक + दिल्ली के मुख्यमंत्री को पंजाब का सबसे बडा दुश्मन करार देते हुए पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि प्रदेश की नदियों के पानी पर दिल्ली और अन्य राज्यों का हक बताकर उन्होंने दूसरी बार यह साबित कर दिया है।
पंजाब के उपमुख्यमंत्री तथा राज्य में सत्तारूढ शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘केजरीवाल ने अपने पिछले बयान से मुकरते हुए फिर से कहा है कि पंजाब के पानी पर सबका हक है।’’
सुखबीर ने कहा, ‘‘वह दरअसल पंजाब के सबसे दुश्मन हैं और यही कारण है कि सतलुज यमुना लिंक नहर के माध्यम से पंजाब के पानी बंटवारे पर अपने बयान से पलट रहे हैं और राज्य के पानी पर दिल्ली तथा अन्य प्रदेशों का अधिकार होने का दावा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप के पंजाब विरोधी नीतियों के कारण पार्टी का राजनीतिक ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है।
प्रदेश में आप आसन्न विधानसभा चुनाव में खाता खोलने में भी सफल नहीं हो सकेगी।’’
केजरीवाल और दिल्ली से यहां आये उनकी टीम को ‘लूटेरा’ बताते हुए सुखबीर ने कहा, ‘‘पैसे लेकर पंजाब में टिकट बेचने के आप नेताओं के आरोप ने इसे अक्षरश: साबित कर दिया है। इसके अलावा लुटेरों ने प्रदेश में 40 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जो गंभीर मामलों में शामिल हैं।’’